scriptशिवपाल के बेटे आदित्य यादव का बयान, कहा- मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा इस दिवस के रूप में | Shivpal son Aditya says will celebrate Mulayam birthday like this | Patrika News

शिवपाल के बेटे आदित्य यादव का बयान, कहा- मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा इस दिवस के रूप में

locationलखनऊPublished: Nov 13, 2018 06:19:54 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

22 नवंबर को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है और इस मौके को खास बनाने के लिए उनके छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव की नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) पहले ही जुट गई है।

Mulayam singh yadav

Mulayam singh yadav

लखनऊ. 22 नवंबर को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है और इस मौके को खास बनाने के लिए उनके छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव की नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) पहले ही जुट गई है। शिवपाल सिंह यादव नई पार्टी बनाने के वक्त से ही नेताजी को अपनी पार्टी का अध्यक्ष व अपनी ही पार्टी से चुनाव लड़ाने की तैयारियों में जुट हुए हैं। ऐसे में 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर भी वो कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे नेताजी के साथ उनके समर्थक भी खुश हो जाए।
शिवपाल यादव के पुत्र व पसपा (लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने एक बयान में कहा है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन ‘धर्म निरपेक्षता दिवस’ के रूप में मनाएगी। इस दौरान सपा से प्रसपा में आए कई दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीदें हैं। सूत्रों के मुताबिक शिवपाल नेताजी के जन्मदिन पर कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।
मुलायम सिंह यादव जिस तरह पुत्र अखिलेश यादव व भाई शिवपाल यादव पर बराबर से अपना प्यार न्यौछावर कर रहे उससे उम्मीदें हैं कि वो दोनों के ही कार्यक्रमों में शामिल होंगे क्योंकि संभवतः अखिलेश यादव भी पिता के जन्मदिन पर कोई खास आयोजन करेंगे। इस बार मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सियासी कारणों से काफी बड़ा दिन माना जा रहा है। 2019 चुनाव में कुछ ही माह बचे हैं और शिवपाल द्वारा पार्टी बनाए जाने के बाद दोनों पार्टियों में नेताजी को लेकर खींचातानी जारी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जन्मदिन के मौके पर मुलायम भी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो