scriptशिवपाल ने सुबह किया सबसे बड़ा ऐलान, जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट | shivpal singh yadav 4th list of star campaigners lok sabha election | Patrika News

शिवपाल ने सुबह किया सबसे बड़ा ऐलान, जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

locationलखनऊPublished: Apr 13, 2019 11:14:16 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

शिवपाल ने सुबह किया सबसे बड़ा ऐलान, जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

SHIVPAL

शिवपाल ने सुबह किया सबसे बड़ा ऐलान, डिंपल के खिलाफ प्रत्याशी हटाने के बाद जारी की ये लिस्ट, सपा में मचा हड़कंप

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई वाली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस स्टार प्रचारक की सूची में 20 लोगों के नाम शामिल हैं। प्रसपा के चौथे चरण की प्रचारक सूची की लिस्ट है। इस सूची में पहला नाम शिवपाल सिंह यादव का है तो वहीं दूसरा मौलाना सैय्यद मोहम्मद अशरफ का है। पांचवा नाम बेटे आदित्य यादव का है।
बता दें कि इससे पहले प्रसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों का ऐलान किया था। बहुप्रतिक्षित गोरखपुर सीट से उन्होंने श्याम नारायण यादव को मैदान में उतारा है जबिक सलेमपुर से पूजा पांडेय को उम्मीदवार बनाया है।
स्टार प्रचारकों के नाम

-शिवपाल सिंह यादव
मौलाना सैयद मोहम्मद अशरफ
सैयद सलमान चिश्ती
मोहम्मद अदीब
आदित्य यादव
सैयद शादाब फातिमा
शारदा प्रताप शुक्ला
राम नरेश यादव
राम सिंह यादव
सुंदरलाल लोधी
वीरपाल सिंह यादव
फरहत हसन खान
रघुराज सिंह शाक्य
सैयद हम्माद अशरफ
मौलाना अंसार रजा
विष्णु पाल सिंह
शिव कुमार बेरिया
छत्रपाल सिंह यादव
सुभाष चंद्र यादव
राजीव गुप्ता
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो