scriptवसीम रिजवी को लेकर आई बड़ी खबर, अस्पताल में हुए भर्ती, डॉक्टर ने बताई ये बात | shia board chairman wasim rizvi admited in hospital | Patrika News

वसीम रिजवी को लेकर आई बड़ी खबर, अस्पताल में हुए भर्ती, डॉक्टर ने बताई ये बात

locationलखनऊPublished: Jul 12, 2019 02:45:30 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

अचानक गुरुवार देर रात उनके तबियत बिगड़ गई

wasim rizvi

wasim rizvi

लखनऊ. शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते है, लेकिन इस बार वह अपने बयानों के वजह से नहीं अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में बने हैं। अचानक गुरुवार देर रात उनके तबियत बिगड़ गई। रिजवी को तत्काल इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिया बोर्ड के सचिव आबिद रज़ा ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाने के कारण उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शिया बोर्ड के कर्मचारी रिजवी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहे है।
यह भी पढ़ें

स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल को देने लगा ये पुलिस वाला धमकी, फिर हुआ कुछ ऐसा, सबके सामने मांगी माफी, कहा- ग्रह नक्षत्र थे खराब

बता दें कि 5 जुलाई को शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने वीडियो जारी करके मुस्लिम महिलाओं के लिए एक बयान जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा कि इस्लाम में मुस्लिम महिलाओं के चूड़ियां और सिंदूर लगाना ***** नहीं है। उन्होंने कहा कि मंगलसूत्र पहने और बिंदिया लगाने पर मुस्लिम धर्मगुरुओं को एतराज नहीं होना चाहिए। रिजवी कहते हैं कि पूरी दुनिया के कट्टरपंथी मुल्लाओं को चैलेंज है कि जो लोग इससे ***** कहते है। इस वो लोग कुरान में साबित करे जो इससे ***** कहते हैं। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि हिन्दुस्तान में यह एक तालिबानी परिचय का प्रचार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो