scriptकांग्रेस की नजरें यूपी के सबसे बड़े वोट बैंक पर, प्रियंका गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भाजपा, सपा-बसपा में मचा हड़कंप | rahul gandhi and priyanka gandhi in kairana up | Patrika News

कांग्रेस की नजरें यूपी के सबसे बड़े वोट बैंक पर, प्रियंका गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भाजपा, सपा-बसपा में मचा हड़कंप

locationलखनऊPublished: Feb 20, 2019 02:35:38 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

पिछड़ा वर्ग महारैली में शामिल होंगी, हर गांव का होगा प्रतिनिधित्व।
 

priyanka gandhi

कांग्रेस की नजरें यूपी के सबसे बड़े वोट बैंक पर, प्रियंका गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भाजपा, सपा-बसपा में मचा हड़कंप

लखनऊ. लोकसभा 2019 के चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस की भी नजरें यूपी के सबसे बड़े वोट बैंक पिछड़ा वर्ग पर हैं। सूबे में 35 प्रतिशत पिछड़ा वोट है। यह वोट बैंक किसी भी पार्टी के हार-जीत में सबसे महत्वपूर्ण है। हाल ही में भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के जातियों का जातीवार सम्मेलन किया था। अब कांग्रेस भी पिछड़े वोट बैंक को अपने पक्ष में लाने के लिए पिछड़ा वर्ग जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी जल्द ही लखनऊ में पिछड़ा वर्ग महारैली करने जा रही है। वहीं बुधवार को कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया कैराना पहुंचे, यहां वे शहीद के परिजनों से मिलेंगे।
। माना जा रहा है कि वह यूपी के कई अन्य जिलों में भी बाई रोड जा सकती हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी की नजरें कांग्रेस के गढ़ रायबरेली और अमेठी पर हैं। वे यहां कई कार्यक्रम करने वाले हैं। वे यहां किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे।
पांच लाख से अधिक भीड़ जुटाने की तैयारी

कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग जोड़ो अभियान को प्रभावी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश को चार जोन में बांटकर प्रभारियों की तैनाती की है। 15 मार्च तक सभी एक लाख से अधिक गांवों में संगठन बनाने और लखनऊ में प्रस्तावित पिछड़ा वर्ग महारैली में पांच लाख से अधिक भीड़ जुटाने की तैयारी में जुटने को कहा गया है। महारैली को प्रियंका गांधी भी संबोधित करेगी। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग एजेंडे को गति देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय संयोजक अनिल सैनी को यूपी की कमान सौंपी गई है। जिला स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति के साथ प्रदेश संगठन को चार जोन में बांटकर प्रभारी तैनात किए गए है।
जनसामान्य में विश्वास बढ़ा है
अनिल सैनी ने बताया कि पश्चिम जोन में प्रो. एपी सिंह के साथ प्रीतम चौधरी और पूर्वी जोन में राजेंद्र सिंह लोधी व रामगणेश प्रजापति को, सेन्ट्रल जोन में अली अकबर व बुंदेलखंड में अमर सिंह जांगिड़ को प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश प्रभारी अनिल सैनी ने बताया कि पिछड़े समाज का रुझान तेजी से कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। प्रियंका गांधी की सक्रियता से जनसामान्य में विश्वास बढ़ा है। हर जिले में प्रभारी नियुक्त होने के बाद अब प्रत्येक गांव में कम से कम दो सक्रिय कार्यकर्ता बनाए जाएंगे। सभी जिला प्रभारियों से प्रत्येक ब्लाक में प्रभारी नियुक्त का काम 15 मार्च तक पूरा करने को कहा है।
न्यूनतम आय की गारंटी होगी मुख्य मुद्दा
गांवों में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने के लिए मनरेगा का प्रयोग सफल रहने के बाद अब न्यूनतम आय गारंटी का मुद्दा 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमाया जाएगा। बताया कि पिछड़ा वर्ग महारैली की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
…………………………
कांग्रेस के गढ़ में किसानों से सीधी बात करेंगे पीएम
लोकसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा संगठन और सरकार ने पूरी ताकत लगा दी है। पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है। मोदी का कुंभ में अब 24 फरवरी को कार्यक्रम बन रहा है। पीएम मोदी कुंभ शुरू होने के पहले 16 दिसंबर 2018 को संगम नगरी आए थे। उन्होंने कुंभ के सफल और सकुशल आयोजन के लिए त्रिवेणी का दर्शन-पूजन और महाआरती की थी। पीएम नरेंद्र मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में 27 फरवरी को दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरान वह एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने के अलावा जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अमेठी के संयोजक राजेश अग्रहरि के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी एक दिन के अमेठी दौरे पर 27 फरवरी को आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। वह एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे ।
स्मृति ईरानी पांच वर्ष से सक्रिय

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में पिछले पांच वर्ष से सक्रिय हैं और वह लगातार कार्यक्रम आयोजित करती रही हैं। मोदी का दौरा कई मायने में महत्वपूर्ण है। कांग्रेस अध्यक्ष के गढ़ में जाकर वह न केवल विकास की कसौटी पर मूल्यांकन करेंगे बल्कि प्रियंका गांधी की चमक फीकी करने की भी पहल करेंगे। मोदी 28 फरवरी को नमो एप के जरिए बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद भी करेंगे।
………………………..
रायबरेली से प्रियंका नहीं सोनिया ही लड़ेंगी चुनाव
रायबरेली से प्रियंका गांधी नहीं सोनिया गांधी ही लोकसभा का चुनाव लड़ेंगीं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी एक बार फिर रायबरेली से लोकसभा चुनाव लडऩे का मन बना चुकी हैं। हालांकि यह कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया गांधी शायद 2019 का लोकसभा चुनाव न लड़ें। इसके पीछे सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को वजह बताया जा रहा था। प्रियंका के तीन दिनों के लखनऊ प्रवास के दौरान भी प्रयागराज, फूलपुर और रायबरेली से आए कार्यकर्ताओं ने उनसे इन जगहों से लोकसभा चुनाव लडऩे का अनुरोध किया। सबसे ज्यादा दबाव रायबरेली के लोग बना रहे थे। मगर अब कांग्रेस सूत्रों ने साफ कर दिया है कि प्रियंका इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी और केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश पर फोकस करेंगी।
………………..
ट्विटर, फेसबुक के बाद प्रियंका की यू ट्यूब पर दस्तक, शुरू किया अपना चैनल
कांग्रेस के मास्टर स्ट्रोक के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश से सक्रिय राजनीति में उतरीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने फेसबुक और ट्विटर के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब पर भी दस्तक दे दी है। राजनीति में आने से पहले प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया से दूरी बना रखी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रियंका गांधी ने युवाओं और महिलाओं से जुडऩे के लिए सोशल मीडिया के बड़े प्लेटफॉर्म पर दस्तक दी है। प्रियंका गांधी के यू-ट्यूब चैनल पर आने की आधिकारिक घोषणा कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए की। ट्वीट में कहा गया है,”कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब आधिकारिक रूप से यू ट्यिूब पर मौजूद हैं। प्रियंका गांधी से जुड़ें और यू ट्यिूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
यू ट्यूब पर प्रियंका गांधी के आते ही उनके चैनल को सब्सक्राइब करने वालों की संख्या खबर लिखे जाने तक 1,445 हजार हो गई है।
……….
प्रियंका-सिंधिया को मिले 3-3 सारथी
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों नेता लोकसभावार कार्यकर्ताओं और लोगों से मुलाकात करके जमीनी हकीकत को समझने में जुटे हैं। ऐसे में पार्टी ने सूबे में प्रियंका-सिंधिया के सहयोग के लिए तीन-तीन सहप्रभारी नियुक्त किए हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सहयोग के लिए जुबैर खान, कुमार आशीष और बाजीराव खाडे को सचिव की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह से ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग के लिए राणा गोस्वामी, धीरज गुर्जर और रोहित चौधरी को सचिव बनाया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश के लिए पहले से सचिव की भूमिका निभा रहे नसीब सिंह और प्रकाश जोशी को जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो