सुगम जीवन के लिहाज से केंद्र सरकार ने देश की पहली रैंकिंग पेश की है। इसमें पुणे पहले और नवी मुंबई दूसरे स्थान पर रहा। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सातवेें और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल दसवें और इंदौर आठवें स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा, जबकि राजस्थान के एक भी शहर को टॉप दस में जगह नहीं मिल पाया। पुणे को देश का बेहतरीन शहर पाया गया है। जयपुर शहर 30वें स्थान पर है, जबकि देश की राजधानी दिल्ïली 65वें नम्बर पर है।
मंत्रालय के मुताबिक, ग्रेटर मुंबई को तीसरा तो ठाणे को छठा स्थान मिला है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के दो शहर इंदौर और भोपाल भी टॉप टेन शहरों में शामिल हैं।
ये हैं टॉप टेन शहर
1. पुणे
2. नवी मुंबई
3. ग्रेटर मुंबई
4. तिरुपति
5. चंडीगढ़
6. ठाणे
7. रायपुर
8. इंदौर
9. विजयवाड़ा
10. भोपाल
सर्वेक्षण में देश के 111 शहरों को शामिल किया गया था। अगर यूपी की बात करें तो टॉप 50 में केवल चार शहरों को ही शामिल किया गया है। इसमें बनारस- 33वें, झांसी 34 वें, गाजियाबाद 46वें, रायबरेली ४९ वें तो रामपुर अंतिम पायदान 111 वें नंबर पर है।