scriptसबसे बड़ा सस्पेंस खत्म, प्रियंका नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव | Priyanka Gandhi will not contest from varanasi congress list announced | Patrika News

सबसे बड़ा सस्पेंस खत्म, प्रियंका नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

locationलखनऊPublished: Apr 25, 2019 12:59:36 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– कांग्रेस की एक और कैंडिडेट लिस्ट घोषित- वाराणसी से अजय राय को मिला टिकट- गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे मधुसूदन तिवारी

Priyanka gandhi

प्रियंका गांधी

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। गुरुवार को लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय से वाराणसी और गोरखपुर सहित दो लोकसभा सीट पर कैंडिडेट्स के नाम फाइनल कर दिये गये। इससे पहले प्रियंका गांधी के वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं। कई बार खुद प्रियंका गांधी ने कहा था कि अगर राहुल गांधी कहेंगे तो वह वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं।
गोरखपुर संसदीय सीट से कांग्रेस ने मुधसूधन तिवारी को टिकट दिया है, जबकि वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अजय राय चुनावी ताल ठोकेंगे। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने अजय राय पर ही दांव लगाया था। इस चुनाव में उन्हें 75 हजार वोट मिले थे। नरेंद्र मोदी यहां से विजयी हुए थे, जबकि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दूसरे नंबर पर रहे थे।
कांग्रेस प्रवक्ता बोले
कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि इस बार प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं, इस पार्टी अंतिम पार्टी पार्टी की वर्किंग कमेटी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लेंगे। अजय राय को वाराणसी से फिर से चुनाव लड़ाये जाने के सवाल पर अंशू अवस्थी ने कहा कि इस बार वह वाराणसी में मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। वाराणसी की जनता ने पांच सालों में नरेंद्र मोदी को देख लिया है। अभी भी वाराणसी वहीं का वहीं, जहां 5 साल पहले था। इस बार भाजपा के झूठ का पुलिंदा जनता के सामने खुल चुका है। जनता उन्हें वोट नहीं देगी।

ट्रेंडिंग वीडियो