scriptप्रमुख सचिव नगर विकास ने निर्माण कार्यों की जानी हकीकत | principal Secretary Municipal Development inspection of lohia hospital | Patrika News
लखनऊ

प्रमुख सचिव नगर विकास ने निर्माण कार्यों की जानी हकीकत

अधिकारियों को दिए निर्देश, लोहिया अस्पताल का भी किया निरीक्षण।

लखनऊSep 13, 2018 / 09:47 pm

Ashish Pandey

farrukhabad

प्रमुख सचिव नगर विकास ने निर्माण कार्यों की जानी हकीकत

फर्रुखाबाद. जिले में दूसरी बार पहुंचे प्रमुख सचिव नगर विकास प्रियदर्शी ने गुरुवार को सबसे पहले लोहिया अस्पताल पहुंचे. उन्होंने इमरजेंसी में सिटी स्कैन, जनरल वार्ड, महिला वार्ड, प्रसव वार्ड, सहित पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया, वही जहां पर उनको कोई कमी दिखाई दी उससे सम्बंधित कर्मचारी से उसको सुधारने को कहा। उसके बाद आवास विकास कालोनी में ग्रामीण बैंक मुख्य शाखा के भवन निर्माण को देखा।
उन्होंने बैंक के अधिकारियों से यह भी कहा कि भवन को अपने हाथ में जब लेना जब इमारत में किसी प्रकार की कमी न रहे जाए। उसके बाद उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया, वहां अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है क्योंकि 2 अक्टूबर को उसका उद्धघाटन होना है। अभी बस स्टैण्ड का परिसर पूर्ण नहीं हो सका वही यात्रियों के बैठने का भी इंतजाम नहीं किया गया। बस स्टैंड पर जो अलार्म लगाए जाते वह भी नहीं लगाए गए, उन्होंने एआरएम विजय गंगवार से कहा कि हैंड ओवर लेने से पहले जल्दी से ठेकेदारों से काम पूरा कराओ हर बार यही नहीं देखता रहूंगा। उनके निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दूबे के साथ विकास अधिकारी व अन्य अधिकारी साथ में रहे। फिर कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, उसके बाद गांव में चौपाल लगाने चले गए। उन्होंने बताया कि मैंने लोहिया अस्पताल, ग्रामीण बैंक के भवन निर्माण व बस स्टैंड का निरीक्षण किया जो कमियां दिखाई दीं हंै उनको दूर करने के आदेश जिले के अधिकारियों को दे दिए गए हैं। वहीं एक बस स्टैंड के बाहर की दुकानों को लेकर उन्होंने कहा कि यह जिला प्रशासन तय करेगा कि उसको क्या करना है। नगर पालिका की साफ सफाई पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका हो या नगर पंचायत सभी की जिम्मेदारी है नगर में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए, जिन स्थानों पर नाले बन्द हैं, उनको साफ कराना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो जिलाधिकारी उस कार्य को प्राथमिकता से लेकर कार्य कराएंगी।

Home / Lucknow / प्रमुख सचिव नगर विकास ने निर्माण कार्यों की जानी हकीकत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो