scriptअखिलेश यादव मेट्रो के सफर के दौरान यात्रियों से मिले और कही यह बाते, देखें अनदेखी तस्वीरें | Patrika News
लखनऊ

अखिलेश यादव मेट्रो के सफर के दौरान यात्रियों से मिले और कही यह बाते, देखें अनदेखी तस्वीरें

5 Photos
5 years ago
1/5

Akhilesh Yadav का Metro के यात्रियों ने स्वागत करते हुए याद किया कि उनके द्वारा ही वर्ष 2016 में लखनऊ में Metro rail का संचालन शुरू हुआ था। इससे लखनऊ महानगर का गौरव बढ़ा है। Akhilesh Yadav ने Metro यात्रियों के अनुभव भी जाने। वे इस यात्रा को लेकर जनता के समर्थन का अभिवादन और धन्यवाद करते रहे।

2/5

Akhilesh Yadav ने मेट्रो रेल के प्रबंधन से जुड़े सभी इंजीनियरों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने हमारी समाजवादी सरकार के समय शुरू काम को मेहनत और लगन से पूरा किया है। उनके प्रयासों से लखनऊवासियों को सुगम और आरामदेह यात्रा का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को Metro के विस्तार की बात भी करनी चाहिए थी। उन्होंने कल Metro से सफर तो किया पर इसे अपना काम नहीं बता सके। इस सच्चाई को सभी जानते हैं कि Metro रेल को चलाने में भाजपा सरकार का रत्तीभर भी योगदान नहीं है।

3/5

Akhilesh Yadav ने कहा कि सफर के दौरान हमें ज्यादा खुशी मिली कि लोग इसे समाजवादी सरकार की देन मानते हैं। पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि लखनऊ में Metro की बहुत जरूरत थी इसलिए इसकी शुरूआत Akhilesh Yadav की सरकार ने की थी। रामपुर में उर्दू गेट तोड़े जाने के प्रसंग में उन्होंने कहा कि डर लगता है कि कहीं भाजपा सरकार Metro में भी तोड़फोड़ न कर दें, हम इसकी सलामती की दुआ करते हैं।

4/5

राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि राजधानी लखनऊ में ही समाजवादी सरकार ने तमाम विकास कार्य किए हैं। आगरा ताजगंज से लखनऊ के हजरतगंज तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य Akhilesh Yadav के मुख्यमंत्रित्वकाल में हुआ जिस पर युद्धक विमान और मालवाहक हरक्यूलिस विमान भी उतर चुका है।

5/5

चिकित्सा के क्षेत्र में गंभीर बीमारियों हार्ट, किडनी, लीवर, कैंसर के मुफ्त इलाज के साथ कैंसर इंस्टीट्यूट की स्थापना भी समाजवादी सरकार ने की। आईटी-हब, जेपी इंटरनेषनल सेंटर, रिवरफ्रंट तथा जनेश्वर मिश्र पार्क का निर्माण भी Akhilesh Yadav के मुख्यमंत्रित्व काल में हुआ है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.