script38 – 38 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी सपा-बसपा, गेस्ट हाउस कांड को किनारे करके सपा के साथ कर रहे गठबंधन | mayawati and akhilesh yadav forgotten guest house kand for alliance | Patrika News

38 – 38 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी सपा-बसपा, गेस्ट हाउस कांड को किनारे करके सपा के साथ कर रहे गठबंधन

locationलखनऊPublished: Jan 12, 2019 03:55:54 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़ी बातें कहीं है।

mayavati

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने किया बड़ा ऐलान, कहा 2022 में सपा-बसपा साथ लड़ेगी चुनाव

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़ी बातें कहीं है। मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीटों के बंटवारे को लेकर ऐलान कर दिया है। जिससे यूपी की राजनीति में हड़क्मप मचा हुआ है। इस महागठबंधन का हिस्सा राष्ट्रीय लोकदल, निषाद पार्टी, पीस पार्टी समेत कई छोटे दल भी शामिल हुए हैं।

38-38 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी सपा-बसपा

अखिलेश और मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने कहा है कि सपा-बसपा 38-38 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही कहा कि SP और BSP मिलकर BJP का सामना कर कड़ी हार का सामना कराएंगे। इसके साथ ही मायावती ने कहा बीजेपी और कांग्रेस एक जैसी पार्टी बताया है।

रायबरेली और अमेठी में नहीं उतारेंगी गठवंधन का प्रत्याशी

मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा कि अमेठी (राहुल गांधी की सीट) और रायबरेली (सोनिया गांधी की सीट) में हम सपा-बसपा गठबंधन का कोई उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। शेष दो सीटों पर अन्य पार्टियों को मौका देंगे। कांग्रेस के गठबंधन में शामिल नहीं होने पर मायावती ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा, दोनों की सरकारों में रक्षा सौदों में जमकर घोटाले हुए हैं। कांग्रेस से गठबंधन करके हमें फायदा नहीं मिलता, बल्कि कांग्रेस को हमारे वाेट ट्रांसफर हो जाते हैं’

गेस्ट हाउस कांड को किनारे करके कर रहे गठबंधन

सपा-बसपा के बीच 26 साल बाद यह गठबंधन हुआ था। 1993 में भी दोनों दलों ने गठबंधन किया था। दो साल सरकार चली लेकिन 1995 के गेस्ट हाउस कांड के बाद गठबंधन टूट गया। इस पर मायावती ने कहा- गेस्ट हाउस कांड को किनारे करके देश हित और जन हित में हम सपा से गठबंधन कर रहे हैं।

इस बार लम्बे समय तक चलेगा सपा-बसपा का गठबंधन

मायावती ने कहा कि इस बार यह गठबंधन लंबा चलेगा। जब उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होंगे। तब भी यह गठबंधन कायम रहेगा। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश ने भी कहा कि सपा का हर कार्यकर्ता आज से यह मान ले कि मायावती जी का सम्मान, मेरा सम्मान है। उनका अपमान, मेरा अपमान होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो