scriptआदाब मैं पंखुड़ी गिडवानी लखनऊ से… | Lucknow welcomes Miss India Runner-up Pankhuri Gidwani | Patrika News
लखनऊ

आदाब मैं पंखुड़ी गिडवानी लखनऊ से…

मिस इंडिया की सेकेंड रनर-अप लौटी अपनी शहर, देखिए तस्वीरें

लखनऊApr 16, 2016 / 07:26 pm

Prashant Srivastava

pankhuri

pankhuri

लखनऊ. कहते हैं कि इंसान चाहे कितनी ऊंचाई पर पहुंच जाए लेकिन उसे अपनी सरज़मी को नहीं भूलना चाहिए। उसकी सरज़मी ही उसकी पहचान होती। ऐसे ही कुछ विचार हैं मिस इंडिया 2016 की सेकेंड रनर-अप पंखुड़ी गिडवानी के, जो कॉम्पिटिशन खत्म होने के बाद पहली बार अपने घर लखनऊ पहुंची। पंखुड़ी ने बताया कि कॉम्पिटिशन के दौरान उनसे जब भी इंट्रो देने को कहा गया उन्होंने आदाब से ही शुरुआत की। उनके मुताबिक, आदाब लखनऊ की तहजीब को दर्शाता है। वह हर राउंड की शुरुआत में कहती थीं, आदाब मैं पंखुड़ी गिडवानी, नवाबों के शहर लखनऊ से।



कथक ने दिलाया स्टैंडिंग ओवेशन


पंखुड़ी के मुताबिक उनकी सफलता में कथक का अहम रोल रहा है। वह बचपन से कथक सीखती आ रही हैं। कॉम्पिटिशन के दौरान भी उन्होंने कथक परफॉर्म किया। उनकी परफॉर्मेंस पर जजेस ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया। उन्होंने कॉम्पिटिशन के दौरान बॉलीवुड सॉन्ग्स पर कथक परफॉर्म किया। सभी जजेस को उनका परफॉर्मेंस बेहद पसंद आया।

(Photo credit: Ritesh Singh)
pankhuri

एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

पंखुड़ी सेकेंड रनरअप का खिताब जीतने के बाद जैसे ही लखनऊ पहुंचीं उनका ला म‌ार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की लड़कियों ने स्वागत किया। वह मुंबई से एयरगो फ्लाइट से लखनऊ अमौसी पहुंचीं। यहां ला मार्ट‌िनयर की स्टूडेंट्स उनके स्वागत के ल‌िए पहले से तैयार थीं। इस कॉम्पिटशन में प्रियदर्शिनी चटर्जी विजेता रहीं जबकि फर्स्ट रनर अप का खिताब बंगलुरु की सृष्टि कृष्णा को मिला वहीं सेकेंड रनरअप पंखुड़ी रहीं।



कैंपस प्रिंसेज से मिला मौका


18 साल की पंखुड़ी को मिस इंडिया कॉम्पिटिशन के फाइनल में जगह कैम्पस प्रिंसेज का खिताब जीतने के बाद मिली है। पंखुड़ी ने लखनऊ के आईआईएम कॉलेज में हुए कैम्पस प्रिंसेज ऑफ लखनऊ में प्रतिभाग किया था। जिसके बाद उनका चयन मुम्बई कैम्पस के लिए किया गया। कई पैरंट्स मॉडलिंग जैसे टफ प्रोफेशन के लिए आसानी से हामी नहीं भरते लेकिन उनके पैंरंट्स ने उनका पूरा सपोर्ट किया है। पंखुड़ी को उम्मीद है कि वे अपने पैरंट्स का नाम दुनिया भर में रोशन करेंगी।

pankhuri


प्रियंका को मानती हैं आइडल


प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानने वाली पंखुड़ी प्रियंका की तरह ही कामयाबी पाना चाहती हैं। उनकी ख्वाहिश न सिर्फ कामयाब मॉडल बनने की है बल्कि एक्टिंग की दुनिया में भी वे हाथ आजमाना चाहती हैं। पंखुड़ी को डांस बहुत पसंद है और वो बचपन से कथक नृत्य सीखती आ रही हैं। इसके अलावा विविध प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रहती हैं। इसका फायदा उन्हें मॉडलिंग करियर में भी मिला। पंखुड़ी पिछले तीन सालों से मॉडलिंग कर रही हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो