scriptअगर रखना है दिल को दुरुस्त तो टहलिए, आपकी उम्र भी बढ़ जाएगी? | Health: If want to make heart healthy, then walk | Patrika News

अगर रखना है दिल को दुरुस्त तो टहलिए, आपकी उम्र भी बढ़ जाएगी?

locationलखनऊPublished: Jan 04, 2019 03:05:55 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

इससे शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य में भी होगा सुधार।
 

morning walk

अगर रखना है दिल को दुरुस्त तो टहलिए, आपकी उम्र भी बढ़ जाएगी?

लखनऊ. शरीर में वैसे तो हर अंग का अपना महत्व और उसका कार्य होता है। लेकिन दिल का शरीर में सबसे अधिक महत्व है। अगर आपका दिल दुरुस्त है तो समझिए सब कुछ सही है। यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि आपका दिल सही कैसे रहेगा। इसके लिए आपको सुबह उठ कर डेली टहलना होगा। यही नहीं आप टहलने के साथ-साथ व्यायाम भी कीजिए। इससे आपका दिल हेल्थी रहेगा यानी सेहतमंद रहेगा।
दिल की बीमारी का सबसे प्रमुख कारण डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और मोटापा होता है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को खान पान से कंट्रोल में किया जा सकता है। वहीं मोटापा को कम करने के लिए शारीरिक व्यायाम ही एक मात्र उपाय है। अगर आप 60 मिनट तक टहलते हैं तो सात साल आयु बढऩे की संभावना होती है।
आधे से एक घटें टहलें

हार्ट के डाक्टर बताते हैं कि दिल दुरुस्त रखने के लिए रोजाना एक घंटे टहलाना चाहिए। यदि आप की व्यस्तता है तो भी आप समय निकालें और दस-दस मिनट के लिए तीन से चार बार टहल लें। आप टहलें, ब्रिस्क वॉक करें, या रनिंग करें यह अपनी आयु व अवस्था के अनुसार तय कर सकते हैं। सप्ताह में दो दिन तनाव दूर करने के लिए एक्सरसाइज या योग भी दिल के लिए अच्छा है। जो लोग टलने से बचते हैं वे घर में ही ट्रेड मिल या स्टेटिक साइकिल पर चल सकते हैं या जिम जा सकते हैं।
इससे शारीरिक ही नहीं मानसिक हेल्थ भी सुधरती है

टहलने के साथ व्यायाम से केवल शारीरिक ही नहीं मानसिक सेहत में भी सुधार आता है। हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक की संभावना कम होती है और हड्डियां मजबूत होती हैं। डिप्रेशन, डिमेंशिया जैसे रोगों की संभावना नहीं रहती।
टहलने से बढ़ेगी आपकी उम्र
-अगर आप रोजना 20 मिनट टहलते हैं तो आपकी उम्र चार साल बढ़ जाएगी।
-अगर 40 मिनट तक टहलते हैं तो छह साल और
-अगर 60 मिनट तक टहलते हैं तो सात साल आयु बढऩे की संभावना होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो