scriptगायत्री परिवार ने निकली कलश यात्रा, प्रज्ञा पुराण कथा शुरु | Patrika News
लखनऊ

गायत्री परिवार ने निकली कलश यात्रा, प्रज्ञा पुराण कथा शुरु

4 Photos
5 years ago
1/4

गाजे बाजे के साथ शुरु हुई कलश यात्रा आचार्यो के वेद मंत्रों के उचारण के साथ कथा स्थल गायत्री मन्दिर राजा राहुल सिटी से प्रारम्भ होकर हरदेव बाबा मंदिर ब्रम्चारी मंदिर होकर हरिहरपुर रोड से आगे बढ़ते हुए गायत्री नगर, रामसेवक पुरम होकर वापस गायत्री मंदिर यज्ञ स्थल पर समाप्त हुई।

2/4

आयोजक पी एन सिंह, रत्ना सिंह की अगुवाई में निकली यात्रा में पीत वस्त्र धारी सैकड़ो नारियो ने 51 कलशो को सिर पर रख कर हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, नारियो जागो आपने को पहचानो जैसे प्रेरक उद्दघोष करती हुई यात्रा की शोभ बढ़ा रही थी।

3/4

साथ में सैकड़ो नर नारी शंख ध्वजा करताल ,ढपली ,मजीरा के साथ भजन गाते हुए नासा नास के जड़ है भाई ,इसका फल अतिशय दुखदाई ,एक बनेगे नेक बनेगे ,नारे जोश के साथ लगते हुए वातावरण को प्रेरिक उल्लास से भर रहे थे।

4/4

शाम को कथा व्यास पंडित प्रणव शुक्ल ने छठा प्रज्ञा पुराण कथा गौ गंगा गीता गायत्री गुरु की समाज में उपयोगता बताना तथा नशा भ्रूण हत्या जैसी कुरीति के निवारण पर कथा सुनाई। संयोजक पी एन सिंह ने बताया कि कथा 19 नवम्बर तक शाम 6 बजे से होगी। दिन में यज्ञ एवं संस्कार के आयोजन होंगे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.