script

शुक्रवार को करें ये उपाय, मां लक्ष्मी होंगी खुश, दुख होंगे दूर

locationलखनऊPublished: Jul 19, 2018 09:33:23 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

शुक्रवार के दिन आप कई ऐसे उपाय कर सकते हैं जिससे आपके घर खुशियां ही खुशिया आ सकती हैं।

sundar patni pane ke totke

sundar patni pane ke totke

लखनऊ. शुक्रवार के दिन आप कई ऐसे उपाय कर सकते हैं जिससे आपके घर खुशियां ही खुशिया आ सकती हैं। ग्रहों में शुक्र सबसे चमकीला होता है और यह प्रेम का प्रतीक भी होता है। वहीं यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा धन की वर्षा होती रहे तो कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें आप शुक्रवार के दिन करें तो लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं। ज्योतिषों के अनुसार शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख में पानी भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय से मां लक्ष्मी जल्द ही प्रसन्न हो जाती हैं। ऐसे करने से न जानें कितनी बीमारियां हैं जिससे आपको मुक्ति भी मिल सकती है। इससे आपका शुक्र ग्रह भी सही हो जाता है।
ये भी पढ़ें- ओपी सिंह के इस प्लान का आप भी बन सकते हैं हिस्सा, वेबसाइट पर जाकर भरना होगा ये फार्म

शुक्र के पीड़ित होने पर हो सके तो आपको ग्रह शांति के लिए सफेद रंग का घोड़ा दान देना चाहिए। रंगीन वस्त्र, रेशमी कपड़े, घी, खाद्य तेल, चंदन, सुगंध, चीनी, कपूर का दान शुक्र ग्रह की विपरीत दशा में सुधार लाता है।
वहीं निम्म उपाय यदि आप करेंगे तो आप धनवान तो होंगे ही साथ ही जीवन में हमेशा खुशियां ही रहेंगी-

– शुक्र ग्रह से सम्बन्धित क्षेत्र में यदि आपको परेशानी आ रही है तो इसके लिए आप शुक्रवार के दिन व्रत रखें।
– मिठाईयां व खीर कौओं और गरीबों को दें। ब्राह्मणों एवं गरीबों को घी भात खिलाएं।

– जरूरी कार्य से पहले 10 साल से कम उम्र की कन्या के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लेना चाहिए।
– शुक्रवार के दिन गौ-दुग्ध से स्नान करना चाहिए।

– अपने भोजन में से एक हिस्सा निकालकर गाय को खिलाएं।

– शुक्रवार के दिन सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए।

– काली चींटियों को चीनी खिलानी चाहिए।
– किसी काने व्यक्ति को सफेद वस्त्र एवं सफेद मिष्ठान्न का दान करना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो