script2019 से पहले बीजेपी को बड़ा झटका! कांग्रेस में शामिल हुआ दो बार विधायक रहा यह भाजपा नेता | Ex bjp mla major jp singh joins congress | Patrika News

2019 से पहले बीजेपी को बड़ा झटका! कांग्रेस में शामिल हुआ दो बार विधायक रहा यह भाजपा नेता

locationलखनऊPublished: Jan 16, 2019 04:50:02 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है…

major jp singh joins congress

2019 से पहले बीजेपी को बड़ा झटका! कांग्रेस में शामिल हुआ दो बार विधायक रहा यह भाजपा नेता

लखनऊ. लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को मुरादाबाद से दो बार विधायक रहे मेजर जेपी सिंह कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग प्रभारी मदन मोहन शुक्ला ने जेपी सिंह ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर और प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने जेपी सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया।
बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में गुलाम नबी आजाद और राजबब्बर ने जिला अध्यक्षों संग अहम बैठक की। बैठक में चुनावी तैयारियां तेज करने की रणनीति पर चर्चा हुई। यूपी में राहुल गांधी की रैलियों की रूपरेखा भी तैयार की गई। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पिछड़ा वर्ग को जोड़ने के लिए संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी करने जा रही है। ग्रामों में भी पिछड़ा वर्ग विभाग की कमेटी गठित करके प्रधान तैनात किया जाएगा।
छोटे दलों से गठबंधन करेगी कांग्रेस
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी दमदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में छोटे-छोटे दलों से गठबंधन करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो