scriptउत्तर प्रदेश में दो कार्यवाहक नियुक्त करने की तैयारी में कांग्रेस, इन नामों पर लग सकती है मुहर | Congress ready to appoint two acting chief in Uttar Pradesh | Patrika News

उत्तर प्रदेश में दो कार्यवाहक नियुक्त करने की तैयारी में कांग्रेस, इन नामों पर लग सकती है मुहर

locationलखनऊPublished: Feb 18, 2019 01:02:47 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस हाईकमान जल्द ही दो कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी में है

congress

उत्तर प्रदेश में दो कार्यवाहक नियुक्त करने की तैयारी में कांग्रेस, इन नामों पर लग सकती है मुहर

लखनऊ. लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरगर्मियां शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस हाईकमान जल्द ही दो कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी में है। इनमें से एक पूर्वी यूपी का और दूसरा पश्चिमी यूपी का अध्यक्ष होगा। माना जा रहा है कि पूर्वी यूपी में ब्राह्मण या क्षत्रिय और पश्चिमी यूपी में मुस्लिम, दलित या वैश्य नेताओं के नाम पर मुहर लग सकती है।
प्रियंका के सुझाव पर यूपी में दो कार्यवाहक अध्यक्ष

हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी यूपी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी का प्रभारी नियुक्त किया गया। जहां प्रियंका को 41 जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो वहीं ज्योतिरादित्य को 39 जिलों की जिम्मेदरी सौंपी गई है। माना जा रहा है प्रियंका गांधी ने यूपी में दो कार्यवाहक अध्यक्षों की नियुक्ति का सुझाव दिया है।
इन नामों पर किया जा रहा विचार

पूर्वी यूपी में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी और पूर्व सांसद आरपीएन सिंह का नाम आगे है। वहीं पश्चिमी जिलों का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने की दौड़ में सहारनपुर के पूर्व विधायक इमरान मसूद, राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया और बरेली के पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री प्रवीण सिंह ऐरॉन का नाम आगे है। इसके अलावा चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष के तौर पर संजय सिंह और आरपीएन सिंह के नामों पर भी चर्चा तेज है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो