scriptस्कूलों में स्वेटर पहुंचने में हो रही देरी पर कांग्रेस ने योगी सरकार पर साधा निशाना | Congress raises question over yogi government on sweater distribution | Patrika News

स्कूलों में स्वेटर पहुंचने में हो रही देरी पर कांग्रेस ने योगी सरकार पर साधा निशाना

locationलखनऊPublished: Nov 16, 2018 07:31:54 pm

Submitted by:

Prashant Srivastava

स्कूलों में सही समय पर स्वेटर न पहुंचने पर कांग्रेस ने योगी सरकार पर साधा निशाना

hh

स्कूलों में स्वेटर पहुंचने में हो रही देरी पर कांग्रेस ने योगी सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ. कांग्रेस प्रदेश की योगी सरकार अब परिषदीय स्कूली बच्चों को स्वेटर बांटने के अपने दावों को जुमला साबित कर रही है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विपक्षी पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं पर उलूल-जुलूल बयानबाजी कर लोकतंत्र को तार-तार कर रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सत्ता में आने के बाद पिछले शैक्षिक सत्र में ही परिषदीय स्कूलों के बच्चों केा ठण्ड से बचाने हेतु ऊनी स्वेटर दिये जाने का न सिर्फ निर्णय लिया था बल्कि हर मंच से जोर-शोर से गरीबों के प्रति हमदर्दी दिखाने का नाटक किया, जिसका खुलासा पिछले वर्ष ही हो गया था जब प्रदेश के परिषदीय स्कूली बच्चों को पूरी तरह स्वेटर नहीं मिल पाया, रही सही कसर इस वर्ष पूरी हो गयी जब सरकार ने 31 अक्टूबर तक सभी परिषदीय स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरण की प्रक्रिया पूरी करने की घोषणा की और 15 नवम्बर बीत जाने के बाद भी अभी तक प्रदेश में मात्र 27 प्रतिशत ही परिषदीय स्कूलों में स्वेटर वितरण हो सका है।
प्रदेश प्रवक्ता के मुताबिक, खुद मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में मात्र 37 प्रतिशत स्कूलों में स्वेटर वितरण हो पाया है।प्रवक्ता ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के छोटे-छोटे स्कूली बच्चे ठण्ड में बीमार हो रहे हैं और सरकार गरीबों के प्रति हमदर्दी दिखाने का थोथा नाटक कर रही है। अशोक सिंह ने कहा कि वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन को प्रदेश में न घुसने देने की अलोकतांत्रिक चुनौती दे रहे हैं। विडम्बना यह है कि प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमत देकर सत्ता में बैठाया था और उसी भाजपा की सरकार आज प्रदेशवासियों और गरीबों की जान पर आफत बन चुकी है।
इन्हें मिली कांग्रेस में नई जिम्मेदारी

hh
प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रियंका गुप्ता को उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के इनपुट डिवीजन का सदस्य मनोनीत किया है। प्रियंका सोशल वर्कर के तौर पर पहले भी टीवी डिबेट्स में हिस्सा लेती रही हैं। सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका गुप्ता से अपेक्षा की गयी है कि वह मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर इनपुट डिवीजन के अन्य साथियों के अनुरूप अपने कार्यों के निष्पादन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी। इसके अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लीगल, ह्यूमन राइट्स एण्ड आरटीआई डिपार्टमेन्ट के सचिव विपुल माहेश्वरी ने आशुतोष मिश्रा, जनपद लखनऊ को कोआर्डिनेटर कांग्रेस कमेटी (आरटीआई डिपार्टमेन्ट, उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो