script

2022 की तैयारियों में जुटीं प्रियंका गांधी, विधानसभा चुनाव के लिए यह है कांग्रेस का प्लान

locationलखनऊPublished: Jun 17, 2019 04:13:26 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर मंथर कर रही कांग्रेस पार्टी- पार्टी आलाकमान ने उत्तर प्रदेश के ईमानदार कर्मठ कार्यकर्ताओं की मांगी लिस्ट- होली के बाद यूपी के हर जिले में कांग्रेसियों में मुलाकात करेंगी प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi

2022 की तैयारियों में जुटीं प्रियंका गांधी, विधानसभा चुनाव के लिए यह है कांग्रेस का सुपरहिट प्लान

लखनऊ. लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। पार्टी संगठन में जान फूंकने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए वह उत्तर प्रदेश का तूफानी दौरा करेंगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए अभी से सक्रिय हो गई हैं। अब वह हर हफ्ते में दो दिन कार्यकर्ताओं से नियमित मुलाकात कर उनसे चुनावी फीडबैक लेंगी। आने वाले दिनों में यह समय और बढ़ सकता है। इसके अलावा ईमानदार और कर्मठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की लिस्ट भी तैयार की जा रही है।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद समीक्षा बैठकों में सामने आया है कि आम चुनाव में हार का प्रमुख कारण पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच कम्युनिकेशन गैप होना है। इसे देखते हुए तय हुआ है कि कांग्रेस महासचिव हर हफ्ते में दो दिन पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। उत्तर प्रदेश में यह सिलसिला और तेज होगा। आने वाले दिनों में वह एक या दो हफ्ते तक राज्य के दौरे पर रहेंगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी कहते हैं कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वह हफ्ते में एक दिन या फिर 15 दिनों में लगातार दो दिन प्रदेश के कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।
यह भी पढ़ें

अमेठी से क्यों चुनाव हार गये राहुल गांधी, कमल खिलाने में सफल रहीं स्मृति, ये हैं 6 बड़े कारण

Priyanka Gandhi
23 जनवरी को नियुक्त हुई थीं कांग्रेस प्रभारी
प्रियंका गांधी वाड्रा को इसी साल 23 जनवरी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी नियुक्त किया गया था। उसके बाद उन्होंने यूपी में धुआंधार रैलियां, रोड शो और चुनाव प्रचार किया, बावजूद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पूरी पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 में से सिर्फ रायबरेली की ही सीट जीत सकी। चुनाव परिणाम के बाद प्रियंका गांधी और दिग्गज कांग्रेसी नेता बैठकों के जरिये लगातार हार के कारणों की समीक्षा कर रहे हैं।
तैयार हो रही मेहनती कार्यकर्ताओं की लिस्ट
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि अभी समीक्षा बैठकों का दौर चल रहा है। ईमानदार और मेहनती कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार की जा रही है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी काम किया है। विधानसभा चुनाव के दौरान उनका ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी संभवतया होली के बाद से प्रियंका गांधी सूबे के सभी जिलों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।
यह भी पढ़ें

यूपी में महागठबंधन बेअसर, प्रियंका का भी नहीं चला जादू

Priyanka Gandhi
यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
हार की समीक्षा बैठकों में यह निकलकर सामने आया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस यूपी में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी ने अपने दम पर 2022 का चुनाव लड़ेगी। बीते दिनों कांग्रेस के पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा था कि कांग्रेस को मजबूत करना हमारी एकमात्र प्राथमिकता है। 2022 का विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो