scriptसीएम योगी का प्रियंका गांधी पर पलटवार, कहा सुर्खियों में बने रहने के लिए कर रहे ऐसा | cm yogi adityanath reply to priyanka gandhi on crime tweet | Patrika News

सीएम योगी का प्रियंका गांधी पर पलटवार, कहा सुर्खियों में बने रहने के लिए कर रहे ऐसा

locationलखनऊPublished: Jun 30, 2019 01:14:20 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

प्रियंका के बयान पर सीएम योगी ने कहा सुर्खियों में बने रहने के लिए कर रहे ऐसा

up cm yogi adityanath

सीएम योगी का प्रियंका गांधी पर पलटवार, कहा सुर्खियों में बने रहने के लिए कर रहे ऐसा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के ट्वीट पर पलटवार किया। प्रियंका गांधी द्वारा यूपी में अपराध को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनका बयान अंगूर खट्टे होने जैसा है। प्रियंका की पार्टी यूपी में चुनाव हार गई। इसलिए सुर्खियों में बने रहने के लिए वे दिल्ली, इटली या इंग्लैड में बैठे वे बयानबाजी कर रहे।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1145188140577112064?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रियंका ने किया ये ट्वीट

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाओं पर ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएं घटित हो रही हैं। मगर उत्तर प्रदेश की भाजपा सराकर के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने सवाल किया कि क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1144823830734499840?ref_src=twsrc%5Etfw

प्रियंका गांधी पर पलटवार कर सीएम योगी ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव हार गई इसलिए वे सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की टिप्पणी कर रही हैं।

यूपी पुलिस ने भी दिया जवाब
प्रियंका (Priyanka Gandhi) के अपराध नियंत्रण पर सवाल उठाने पर यूपी पुलिस (UP Police) ने उन्हें जवाब दिया। यूपी पुलिस ने उन्हें दो साल के आंकड़े गिना कर कहा कि राज्य में डकैती, लूट एवं अपराध की घटनाओं में अप्रत्याशित रूप से कमी आई है। यूपी पुलिस के मुताबिक पिछले दो सालों में 81 क्रिमिनल मारे गए और 9225 क्रिमिनल्स गिरफ्तार हुए। वहीं रासुका में प्रभावी कार्यवाही कर लगभग 2 अरब की सम्पत्ति जब्त की गयी है।
https://twitter.com/Uppolice/status/1144862212684599297?ref_src=twsrc%5Etfw
विपक्ष में बैठने लायक नहीं मिली सीटें

यूपी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जयसवाल ने प्रियंका के बयान को हास्याप्रद बताया है। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन से कुछ नहीं छिपता। उन्हें विपक्ष में बैठने लायक सीटें नहीं मिलीं इसलिए वे ऐसी बात कर रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो