script

इस सपा नेता ने लगाए भाजपा पर आरोप, कहा लोगों की परेशानियां बढ़ाने के अलावा और कुछ नहीं किया

locationलखनऊPublished: Jan 18, 2019 07:57:22 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

सपा-बसपा प्रदेश में सशक्त विपक्ष की भूमिका बनी है और जनता भाजपा के विकल्प के प्रति अब अनिश्चय से उबर चुकी है

samajwadi

इस सपा नेता ने लगाए भाजपा पर आरोप, कहा लोगों की परेशानियां बढ़ाने के अलावा और कुछ नहीं किया

लखनऊ. समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन से प्रदेश में सशक्त विपक्ष की भूमिका बनी है और जनता भाजपा के विकल्प के प्रति अब अनिश्चय से उबर चुकी है। यह कहना है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी का। उनका कहना है कि भाजपा की सरकारों ने अपने कार्यकाल में सिवाए लोगों की परेशानियां बढ़ाने के और कुछ नहीं किया है। किसान को फसल का लागत मूल्य नहीं मिला। भाजपा उसको आय दुगनी करने का झूठा भरोसा देती रही है। गन्ना किसान का अभी तक बकाया भुगतान नहीं हुआ। आलू किसान को भी बस सपने दिखाए गए। बड़े-बडे़ वादे किए गए लेकिन धरातल पर कुछ खास नहीं हुआ। किसानों का सड़क पर संघर्ष चलता रहा, उसकी बात सुनने की भाजपा नेतृत्व को कभी फुर्सत नहीं मिली।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1086255511668965376?ref_src=twsrc%5Etfw
नौजवान रोजगार के लिए परेशान है। नौकरियां विज्ञापन में निकलती हैं पर हकीकत में नियुक्तियां नहीं होती हैं। हर परीक्षा में सेंधमारी आम बात हो गई है। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। लगता है कि पूरी एक पीढ़ी के जिंदगी रोजगार पाए बिना बीत जायेगी। महिलाओं का मान सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया है। बच्चियों तक का जीवन असुरक्षित है।
भाजपा की पूरी राजनीति फरेब पर टिकी है

चौधरी ने कहा है कि भाजपा की पूरी राजनीति फरेब और झूठ पर टिकी है। जनता को उसकी असलियत का पता चल गया है। 2019 में मतदाता एकजुट होकर समाजवादी पार्टी और बसपा के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से बड़ी संख्या में जिताकर लोकसभा भेजेंगे। भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। लाख कोशिशों के बाद भी अब उनकी काठ की हांडी दुबारा चढ़ने वाली नहीं।

ट्रेंडिंग वीडियो