script

एशियाई व राषट्रमंडल खेलों में जीतने वाले खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, जानें क्या मिला ईनाम

locationलखनऊPublished: Oct 02, 2018 05:40:10 pm

Submitted by:

Prashant Srivastava

एशियाई व राषट्रमंडल खेल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, जानें क्या मिला इनाम

gg

एशियाई व राषट्रमंडल खेल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, जानें क्या मिला ईनाम

लखनऊ. हाल ही में जकार्ता में हुए एशियाई और गोल्डकोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर देश का नाम रौशन करने वाले प्रदेश के खिलाडिय़ों को सरकार मंगलवार को अवध शिल्प ग्राम में सम्मानित किया। राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाडिय़ों को नकद धनराशि प्रदान की। स्वर्ण पदक हासिल करने वाले पूनम यादव, जीतू राई और सौरभ चौधरी को 50-50 लाख रुपये दिए गए।खेल निदेशक आरपी सिंह के अनुसार राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में यूपी के 62 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था। सभी को पुरस्कृत किया गया। समारोह में राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले पैरा खिलाड़ी सचिन चौधरी को भी सरकार ने सम्मानित किया।
इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पहली बार हो रहा है कि प्रदेश में प्रदेश के खिलाड़ियों को एक मंच पर 6 करोड़ दिए गए है , यह अभी कम हौ पर यह पहली बार था आगे औऱ अच्छा होगा। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्पोर्ट्स के क्षेत्र में छलांग लगाई है आज उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। खिलाड़ी आप मेडल लेकर आईये हमारी टीम उनका सहयोग करेगी।प्रदेश सरकार उनको सम्मानित करके खुद को सम्मानित महसूस कर रही है।
कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में किया गया। इस मौके पर राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा व खेल व युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान मौजूद रहे। समारोह में पूनम यादव, जीतू राई व सौरभ चौधरी को 50-50 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। खेल निदेशक के अनुसार, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में प्रदेश के 62 खिलाड़ियों ने भाग लिया गया था। इन सभी को प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित किया गया।
गांधी जयंती के मौके पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। गांधी जी के सत्य, अहिंसा और विश्व बंधुत्व के रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांधी जी के विचारों से पूरी दुनिया में शांति और सद्भाव का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

ट्रेंडिंग वीडियो