scriptयूपी में नेतृत्व संकट के कारण लोकसभा चुनाव से कदम पीछे खींचने को मजबूर हुई आम आदमी पार्टी | arvind kejriwal Aam Aadmi Party step back leadership crisis Lok Sabha elections 2024 in Uttar Pradesh | Patrika News
लखनऊ

यूपी में नेतृत्व संकट के कारण लोकसभा चुनाव से कदम पीछे खींचने को मजबूर हुई आम आदमी पार्टी

UP Loksabha 2024 News: उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) के भीतर नेतृत्व संकट ने उसे प्रदेश में लोकसभा चुनाव से कदम पीछे खींचने को मजबूर कर दिया।

लखनऊMar 17, 2024 / 05:02 pm

Aman Kumar Pandey

arvind_kejriwal_and_sanjay_singh.jpg

arvind kejriwal and sanjay singh

UP Loksabha 2024 News: उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) के भीतर नेतृत्व संकट ने उसे प्रदेश में लोकसभा चुनाव से कदम पीछे खींचने को मजबूर कर दिया। आप पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह फैसला राज्य में पार्टी के प्रभारी व सांसद संजय सिंह के उपस्थित न रहने के कारण लिया गया। वह मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पिछले साल अक्टूबर से जेल में हैं। उनकी गैरमौजूदगी में पार्टी ने महसूस किया कि राज्य में उसके लिए चुनाव लड़ना संभव नहीं है।
पार्टी के एक पदाधिकारी नदीम अशरफ ने कहा संजय सिंह 3-4 वर्षों से यूपी पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। और चुनावी राजनीति के लिए आवश्यक चीजों को जानते है। लेकिन उनके जेल चले जाने के कारण अब उत्तर प्रदेश में ऐसा कोई पार्टी का नेता नहीं ह। जो इस खाली स्थान को भर सके। इसलिए पार्टी ने अपने कदम वापस खींच लिए।
यह भी पढ़ें

Elvish Yadav Arrested: एल्विश यादव गिरफ्तार, सांपों के जहर की तस्करी से जुड़ा है मामला

उन्होंने आगे कहा संजय सिंह के बिना यूपी में चुनाव लड़ना संभव नहीं होगा। अब हमारे कार्यकर्ता या तो पार्टी के लिए प्रचार करने को दिल्ली या पंजाब या अन्य राज्यों में जाएंगे या यहां इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशियों के लिए काम करेंगे।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Elections 2024: यूपी की इस सीट पर अखिलेश यादव के दांव से चंद्रशेखर रावण को लगा तगड़ा झटका, आजाद के टूटे इरादे

एक अन्य कारण जिसने आप को यूपी में चुनाव लड़ने से पीछे कर दिया। वह यह है कि उत्तर प्रदेश में इंडिया ब्लॉक के मुख्य घटक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सीट बंटवारे की बातचीत में आम आदमी पार्टी को शामिल नहीं किया। आप नेता ने कहा चूंकि इंडिया ब्लॉक की दोनों पार्टियों ने यूपी में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसलिए चुनाव लड़ने और विपक्ष को नुकसान पहुंचाने का कोई मतलब नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो