scriptनोटबंदी के बाद भी आतंकी हमले जारी : अखिलेश यादव | Akhilesh Yadav coment on terrorist attack after demonetisation | Patrika News

नोटबंदी के बाद भी आतंकी हमले जारी : अखिलेश यादव

locationलखनऊPublished: Jun 13, 2019 05:49:24 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

Prime minister ने दावा किया था कि Note bandi से आतंकी गतिविधियों में कमी आएगी

CRPF

नोटबंदी के बाद भी आतंकी हमले जारी : अखिलेश यादव

लखनऊ , Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav ने अमरनाथ यात्रा के रूट पहलगाम-अनंत मार्ग पर आतंकी हमले में CRPF के जवानों की शहादत पर गहरा शोक जताते हुए संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसमें उत्तर प्रदेश के दो जवान मुजफ्फर नगर निवासी Constable सतेन्द्र कुमार और गाजीपुर निवासी Constable Mahesh Kumar Kushwaha शहीद हुए है।

Akhilesh Yadav ने अनंतनाग में सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों के हमले को कायराना बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हमले की आशंका के बावजूद सुरक्षा प्रबंधो में ढील केन्द्र सरकार की असफलता है। केन्द्र सरकार की कश्मीर नीति दिशाहीन होने के कारण वहां की स्थिति सुधरने के बजाय बिगड़ती जा रही है।

Akhilesh Yadav ने कहा कि कश्मीर में सुरक्षा बलों पर लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं पर हर बार सुरक्षा के कड़े उपायों के थोथे दावे किए जाते हैं। कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां अभी रूकी नहीं है। Prime Minister ने दावा किया था कि Note bandi से आतंकी गतिविधियों में कमी आएगी, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। कश्मीर आज भी जल रहा है। हर दिन सीमा पर अथवा श्रीनगर के इलाको में हमारे जवान शहीद हो रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो