script58 वर्षीय महिला के साथ पहले दुष्कर्म, फिर हत्या की कोशिश,अपराधी गिरफ्तार  | Patrika News
लखनऊ

58 वर्षीय महिला के साथ पहले दुष्कर्म, फिर हत्या की कोशिश,अपराधी गिरफ्तार 

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में घर में अकेली महिला के साथ उसी के पड़ोसी ने नशे की हालत किया दुष्कर्म फिर उसको जान से मारने के लिए उसका गला दबाया। बेसुध महिला को मरा समझकर आरोपी भाग निकला। होश आने पर बेटे को बताई आपबीती। आइये जानते हैं पूरी घटना……

लखनऊApr 26, 2024 / 09:27 am

Ritesh Singh

Lucknow crime
मोहनलालगंज में नशे की हालत में युवक महिला के घर में घुस गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर आरोपित ने पीड़िता का गला दबा दिया, जिससे महिला बेसुध हो गयी। महिला को मृत समझ कर आरोपी मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद बेटा घर पहुंचा, उसने मां को आपत्तिजनक हालत में देखकर उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पीड़िता का ट्रामा सेंटर में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित महिला ने बताई आपबीती 

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 58 वर्षीय महिला पति के साथ रहती है। उसके दोनों बेटे गांव के बाहर की तरफ दूसरे मकान में रहते है। महिला का पति माली का काम करता है। वह बीते 23 अप्रैल को जरूरी काम से गोमतीनगर गए थे। वहीं दूसरी तरफ उसके बेटे खेत में काम करने गए हुए थे । महिला को घर पर अकेला देख शराब के नशे की हालत में उसका पडोसी सुभाष पुत्र बेंचा लाल महिला के घर में घुस गया और जबरन पीड़िता से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसका गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गयी। महिला को मृत समझकर सुभाष मौके से भाग निकला। 

बेटे ने माँ को  आपत्तिजनक हालत में देखा, पहुंचा अस्पताल 

पीड़िता के बेटे ने बताया कि शाम करीब 7.30 बजे वह खेत से गांव पहुंचा, तो उसे मां के बेहोश होने की जानकारी मिली। जब वह घर पहुंचा, तो उसकी मां आपत्तिजनक हालत में बेसुध पड़ी हुई थी। बेटा मां को लेकर सीएचसी पहुंचा। जहां डाक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। होश में आने के बाद पीड़िता ने अपने बेटे से सुभाष के गंदे कार्यों की जानकारी दी, जिसके बाद पीड़िता के बेटे ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Home / Lucknow / 58 वर्षीय महिला के साथ पहले दुष्कर्म, फिर हत्या की कोशिश,अपराधी गिरफ्तार 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो