scriptयोगी सरकार ने एक बार फिर आधी रात में लिया बड़ा फैसला, 100 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले.. देखें लिस्ट | 100 pcs officers transferred by cm yogi adityanath | Patrika News

योगी सरकार ने एक बार फिर आधी रात में लिया बड़ा फैसला, 100 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले.. देखें लिस्ट

locationलखनऊPublished: Feb 17, 2019 08:41:23 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

शानिवार आधी रात में 100 से ज्यादा पीसीएस अफसरों के तबादले

cm yogi adityanath

योगी सरकार ने एक बार फिर आधी रात में लिया बड़ा फैसला, 100 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले.. देखें लिस्ट

लखनऊ. लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए एक बार फिर शानिवार आधी रात में 100 से ज्यादा पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए है। इस क्रम में उपजिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर आयुक्तर के अधिकारियों के इधर से उधर कर दिया हैं। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने एक जगह पर तीन साल से अधिक समय तक जमे अफसरों को 20 फरवरी से पहले स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत सरकार ने शनिवार आधी रात बाद 100 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

बता दें कि इससे पहले भी बुधवार और शुक्रवार को सरकार ने बड़ी संख्या में तबादले किए थे। चुनाव से पहले यह तबादले बेहद अहम माने जा रहे हैं, जिसमें प्रदेशभर में 64 आईएएस, 11 आईपीएस और 50 से अधिक पीपीएस के तबादले किए गए। शुक्रवार रात जिन जिलों के डीएम बदले गए, उनमें सर्वाधिक छह अवध के जिलों के हैं। इनमें अयोध्या से डॉ. अनिल कुमार को हटाकर अनुज कुमार झा को डीएम बनाया गया है। वे बुलंदशहर के डीएम थे।
वहीं, राजनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रायबरेली में नेहा शर्मा को डीएम बनाया गया है। वे फिरोजाबाद की डीएम थीं। रायबरेली में अभी तक संजय कुमार खत्री डीएम थे। वहीं, अमेठी में राममनोहर मिश्रा को डीएम बनाया गया है। वे शकुंतला गौतम की जगह लेंगे।
इन जिलों के डीएम बदले

अयोध्या, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, फतेहपुर, रायबरेली, बहराइच, रामपुर, बुलंदशहर, प्रतापगढ़, बिजनौर, सोनभद्र, मऊ, बागपत, अमरोहा, कासगंज, संतकबीरनगर, गोंडा, औरेया, अमेठी, सुल्तानपुर, मुजफ्फरनगर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो