scriptनवरात्रि पर जानिए देश की उन महिलाओं के बारे में जो घर संभालने के साथ-साथ मिनटों में कमा लेती हैं करोड़ों | this navratri learn about these who women earn millions in crores | Patrika News

नवरात्रि पर जानिए देश की उन महिलाओं के बारे में जो घर संभालने के साथ-साथ मिनटों में कमा लेती हैं करोड़ों

locationनई दिल्लीPublished: Oct 10, 2018 12:29:55 pm

Submitted by:

manish ranjan

जब भी देश में करोड़पतियों की बात होती है तो लोग मुकेश अंबानी, बिड़ला, अडानी, मित्तल का नाम ही लेते हैं।

business women

नवरात्रि पर जानिए देश की उन महिलाओं के बारे में जो घर संभालने के साथ-साथ मिनटों में कमा लेती हैं करोड़ों

नई दिल्ली। जब भी देश में करोड़पतियों की बात होती है तो लोग मुकेश अंबानी , बिड़ला, अडानी, मित्तल का नाम ही लेते हैं। बात पावरफुल बिजनेस की हो या देश के सबसे अमीर व्यक्ति की हर जगह मुकेश अंबानी से लेकर बिड़ला तक का ही नाम लिया जाता हैं। लेकिन इस नवरात्रि के अवसर पर हम आपको उन महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ना सिर्फ देश में बल्कि बिजनेस में भी अपनी एक अलग जगह बनाई,और आज ये महिलाएं ना सिर्फ देश के सबसे अमीर लोगों में गिनी जाती हैं बल्कि मुकेश अंबानी और अडानी की ही तरह मिनटों में करोड़ों कमाती हैं।

ये महिलाएं घर के साथ चलाती है बिजनेस
बायोकॉन कंपनी की मालकिन किरण मजूमदार जो की देश की सबसे अमीर महिला हैं। किरण मजूमदार जितने अच्छे से अपना घर संभालती है उतने ही अच्छे से अपना बिजनेस भी चलाना जानती हैं। शायद इसलिए ही वो 22,700 करोड़ की संपत्ती के साथ देश के 100 अमीर लोगों में शामिल हैं। किरण के बाद देश की पावरफुल महिलाओं में में दूसरे नंबर पर आती है सावित्री जिंदल। ये जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड की चेयरपर्सन हैं। सावित्री जिंदल की सालाना कमाई 8.8 बिलियन डॉलर है। वहीं भारत की अनु आगा इंजिनियरिंग फर्म थरमेक्स में हैं और 1.4 अरब डॉलर की मालकिन हैं। फोर्ब्स ने उन्हें 1650वें स्थान पर रखा है। 1.1 अरब डॉलर की संपत्ति रखने वाली शीला गौतम और मधु कपूर को फोर्ब्स की सूची में 1999वें पायदान पर रखा गया है।

ये है मिनटों करोड़ों कमाने वाली बिजनेस वूमन
हाल ही में आई फोर्ब्स में जगह बनाने वाली लीना तिवारी देश की पॉवर फुल बिजनेस वूमन में से एक हैं। लीना USV India को संभालती हैं। इनकी सालाना कमाई है 2.4 बिलियन डॉलर। इनकी कंपनी डायबिटीज और कार्डियोवैस्कुलर की दवाइंया बनाती हैं। इनके बाद जिस पावरफुल महिला का नाम आता है वो हैं भारत की अनु आगा इंजिनियरिंग फर्म थरमेक्स में हैं और 1.4 अरब डॉलर की मालकिन हैं। फोर्ब्स ने उन्हें 1650वें स्थान पर रखा है। साथ ही 1.1 अरब डॉलर की संपत्ति रखने वाली शीला गौतम और मधु कपूर को फोर्ब्स की सूची में 1999वें पायदान पर रखा गया है।

नीता अंबानी धूमधाम से मनाती हैं सारे त्योहार
बात जब देश की पावरफुल और अमीर महिला की हो तो नीता अंबानी को कैसे भूल जा सकता है। नीता अंबानी धीरूभाई अंबानी स्कूल चलाती हैं। इतना ही मिनटों नहीं करोड़ो कमाने वाली नीता अंबानी मुंबई इंडियंस टीम की मालिक भी हैं। वैसे आपको बता दें की अंबानी परिवार का भगवान में अटूट विश्वास हैं। हर साल अंबानी परिवार पूरे धूमधाम से गणेश पूजा से लेकर नवरात्रि तक सेलिब्रेट करता हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो