script

रमजान के मौके पर टाटा ने किया ये काम, यकीन न हो तो इस वीडियो को देखिए.. रो पड़ेंगे आप

locationनई दिल्लीPublished: May 13, 2019 06:09:24 pm

Submitted by:

manish ranjan

रमजान पर टाटा का नया वीडियो
वीडियो देखकर रो पड़ेंगे आप
बच्चों ने दिखाया अनोखा कमाल

Tata

रमजान के मौके टाटा ने किया ये काम, यकीन न हो तो इस वीडियों को देखिए.. रो पड़ेंगे आप

नई दिल्ली। रमजान का पावन महीना चल रहा है। ये पूरा महीना दुनिया के मुस्लिम वर्ग के लिए बेहद खास होता है। निवाला तो दूर पानी की एक बूंद तक भी नहीं पीने वाले लाखों करोड़ों मुस्लिम बड़ी ही शिद्दत है इसे पूरे महीने निभाते हैं। ये तो हुई बात रमजान की अब बात करते हैं देश के उस दिग्गज कारोबारी रतन टाटा की जो हमेशा कुछ नया करने के लिए जाने जाते हैं। रमजान के इस मौके पर भी टाटा ग्रुप की कंपनी ने एक ऐसा वीडियो बनाया है जिसे देखकर रहीम अंकल के साथ-साथ आप भी रो पड़ेंगे।
ये है टाटा का नया वीडियों

टाटा मोटर्स की तरफ से बनाए गए करीब 3 मिनट के इस वीडियो में रमजान को दिखाते हुए कुछ स्कूली बच्चों को दिखाया गया है। बैक ग्राउंड मे कतरा कतरा म्यूजिक वाले इस वीडियों में दिखाया गया हैं कि स्कुल के कुछ बच्चों ने अपने माता पिता के कामो मे मदद करते हैं। जैसे अपनी मा का थैला पकडना, जिससे खुश होकर उनके मा बाप उन्हे पैसे देते है। बच्चे अपने माता-पिता से मिले इस पैसे को गुल्लक में डालते है फिर अपने गुल्लक को सभी ब्च्चे जमा करते है और स्कूल गाडी चलाने वाले रहीम अकल को दे देते हैं।
वीडियो का अंतिम हिस्सा देख रो पड़ेंगे आप

टाटा मोटर्स की ओर से बनाए गए इस वीडियों एड का अंतिम हिस्सा इतना मार्मिक है जिसे देखकर आप भी रो पड़ेंगे। नेकी करने को प्रेरित करता यह वीडियों हर उस इंसान को देखना चाहिए जो धर्म-जाति से उपर उठकर नहीं सोच पाते। इसके अंतिम हिस्से में जब रहीम अंकल बच्चों के बैग को खोलते हैं तो उसे देखकर रो पड़ते हैं। आप भी देखिए कैसे बच्चों ने अपना कतरा-कतरा बचाकर किसी का भला किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो