scriptइन अरबपतियों की पत्नियां हैं इतनी अमीर, करती हैं अरबाें रुपये की कमार्इ | The wifes of these billionaires are so rich, earn millions of money | Patrika News

इन अरबपतियों की पत्नियां हैं इतनी अमीर, करती हैं अरबाें रुपये की कमार्इ

locationनई दिल्लीPublished: Aug 23, 2018 03:16:20 pm

Submitted by:

Ashutosh Verma

इस लिस्ट में भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर मुकेश अंबानी की पत्नी टीना अंबानी का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है।

Indian Billionaires Wives

अरबपति ही नहीं उनकी पत्नियां भी हैं अमीर, करती हैं अरबाें रुपये की कमार्इ

नर्इ दिल्ली। भारत में अरबपतियों की भरमार हैं। एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर भी भारत से ही हैं। यहीं नहीं दुनिया के सबसे बड़े अरबपियों की लिस्ट की बात करें तो इसमें आपको कर्इ भारतीय नाम आसानी से मिल जाएंगे। आपने अक्सर इन अरबपतियों की लाइफस्टाइल आैर महंगे शौक के बारे में पढ़ा या सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन अरबपतियों की पत्नियां आखिर कितना खर्च करती हैं? उनके शौक आखिर कितने महंग? हो सकता है आप इनके बारे में नहीं जानते हों। एेसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इन्ही अरबपतियों की पत्नियों के शौक आैर महंगे लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं।


सबसे पहले आपको बात दें कि एेसा नहीं है कि भारत से केवल पुरूष ही अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हैं। कर्इ एेसी महिलाएं भी हैं जो अपनी बेशुमार दौलत के बल पर इस लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे की इस लिस्ट में भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर मुकेश अंबानी की पत्नी टीना अंबानी का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है।


देश के सबसे बड़ी आर्इटी कंपनियों में शुमार इन्फोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति के पास भी बेशुमार दौलत है। सुधा मूर्ति करीब 2,480 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। जबकि उनके पति नारायण मूर्ति के पास 12,703 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जब पहली बार में नारायण मूर्ति ने इन्फोसिस की शुरुआत की थी तो इसके लिए सुधा मूर्ति से ही 10 हजार रुपये उधार लेकर कंपनी की स्थापना की थी।


डाबर इंडिया के चेयरमैन विवेक बर्मन की पत्नी भी अरबाें रुपयों की संपत्ति की मालकिन हैं। विवेक बर्मन की पत्नी मोनिका बर्मन के पा 2,260 करोड़ रुपये की संपत्ति है जबकि विवके बर्मान के पास 16,752 करोड़ रुपये की संपत्ति है। JSW ग्रुप के चेयरमैन सज्जन सिंह जिंदल की पत्नी भी इस लिस्ट में शुमार हैं। जिंदल की पत्नी का नाम संगीता जिंदल है आैर उनके पास 10,450 करोड़ रुपये की संपत्ति है। HCL टेक्नॉलजी के फाउंडर शिव नादर की पत्नी किरण नादर की कुल संपत्ति 20, 120 करोड़ रुपये है। वहीं शिव नादर की पूरी संपत्ति 13.6 बिलियन डॉलर है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो