scriptहर रोज 62 करोड़ रुपए कमाती है यह महिला उद्योगपति, सामने आर्इ चौंकाने वाली रिपोर्ट | indias self made billionaires women in barclays hurun rich list 2018 | Patrika News
कारोबार

हर रोज 62 करोड़ रुपए कमाती है यह महिला उद्योगपति, सामने आर्इ चौंकाने वाली रिपोर्ट

हुरुन बर्कले 2018 की रिपोर्ट की मानें तो इस साल देश में महिला अरबपति उद्योपतियों की संख्या 136 पहुंच चुकी है।

Sep 26, 2018 / 11:48 am

Saurabh Sharma

kiran mazumdar

हर रोज 62 करोड़ रुपए कमाती है यह महिला उद्योगपति, सामने आर्इ चौंकाने वाली रिपोर्ट

नर्इ दिल्ली। हम जब भी देश के करोड़पतियों की बात करते हैं तो मुकेश अंबानी, बिड़ला, अडानी, मित्तल का नाम लेते हैं। मुकेश अंबानी तो देश के सबसे अमीर आदमी है। लेकिन हम कभी उन महिलाआें के बारे में बात ना के बराबर करते हैं जिन्होंने अपने दम पर नाम, रुतबा आैर रुपया दोनों कमाया। अगर देश की सबसे अमीर महिला उद्याेगपति के बारे में बात करें तो वो हर रोज 62 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाती हैं। बर्कले हुरुन कर रिपोर्ट में एेसी महिला उद्योगपतियों के बारे में जानकारी दी गर्इ हैं। जिन्होंने अपने दम पर हजारों करोड़ रुपया कमाया आैर अपना अलग मुकाम हासिल किया। आइए आपको भी बताते हैं इनके बारे में।

पांच साल में महिला करोड़पति महिलाआें की बढ़ी संख्या
पिछले पांच सालों में सेल्फमेड महिला अरबपति उद्योगपतियों की संख्या में काफी इजाफा किया है। हुरुन बर्कले 2018 की रिपोर्ट की मानें तो इस साल देश में महिला अरबपति उद्योपतियों की संख्या 136 पहुंच चुकी है। जबकि इस लिस्ट में 2013 में इनकी संख्या मात्र 5 थी। वास्तव में Hurun Barclays Rich List 2018 लिस्ट में महिला करोड़पतियों को भी शामिल किया गया है। रिपोर्ट में 16 फीसदी महिला करोड़पतियों को शामिल किया गया है। जिसमें 11 महिलाएं एेसी हैं जिन्होंने खुद से संघर्ष कर अकूत संपत्ति हासिल की है।

देश की सबसे अमीर महिला है किरण मजूमदार
बायोकाॅन की किरण मजूमदार देश की सबसे अमीर महिला में नाम शामिल किया है। उनके पास अनुमानित संपत्ति 22,700 करोड़ रुपए है। अगर इनकी कमार्इ दिन के हिसाब से देखी जाए तो वो एक दिन में 62 करोड़ रुपए की कमार्इ करती है। रिपोर्ट के अनुसार किरण मजूमदार सेल्फ मेड महिला हैं। उन्होंने अपने दम पर इस मुकाम को हासिल किया है। कंपनी को अपने दम इतना आगे लेकर गर्इ है। इसलिए उनके पास इतनी दौलत भी है। इसलिए वो इस लिस्ट में टाॅप पर रखा गया है।

ये महिलाएं भी हैं अरबपतियों में शामिल
किरण मजूमदार के बाद अरिस्ता नेटवर्क की जयश्री उलाल का नाम आ रहा है। उनके पास 9,500 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं अगला नाम श्रद्घा अग्रवाल का है। उनके पास 8,200 करोड़ रुपए संपत्ति है। इस लिस्ट में जोहो की वेंबू राधा आैर सिंटल की नीरजा सेठी की रैंक चौथी आैर पांचवी है। वहीं शीला गौतम आैर फाल्गुनी नायर का नाम भी इस लिस्ट शामिल किया है। जिन्होंने अपने दम पर करोड़ों-अरबों रुपए कमाए हैं। वहीं पेप्सिको की इंदिरा नूर्इ को इस लिस्ट में 7th पोजिशन पर रखा गया है। मौजूदा समय में उनके पास 2,600 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं अंबिगा सुब्रमण्यम को नौंवे पर पायदान पर रखा गया है। उनके पास 2,500 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं वीएलसीसी की वंदना लूथरा आैर उनके परिवार को 1300 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दसवे पायदान पर रखा गया है।

Home / Business / हर रोज 62 करोड़ रुपए कमाती है यह महिला उद्योगपति, सामने आर्इ चौंकाने वाली रिपोर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो