script15 साल का हुआ फेसबुक, देखिए मार्क जकरबर्ग के हार्वर्ड हॉस्टल से लेकर ओबाम से खास मुलाकात की तस्वीरें | Patrika News
कॉर्पोरेट वर्ल्ड

15 साल का हुआ फेसबुक, देखिए मार्क जकरबर्ग के हार्वर्ड हॉस्टल से लेकर ओबाम से खास मुलाकात की तस्वीरें

8 Photos
5 years ago
1/8

नर्इ दिल्ली। आज से ठीक 15 साल पहले 4 फरवरी 2004 को दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्किंग प्लेटफाॅर्म मिला था। इसी दिन मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक को लाॅन्च किया था। बीते 15 साल में मार्क जकरबर्ग को इसी फेसबुक ने दुनिया का पांचवां सबसे अमीर शख्स बना दिया है। लेकिन गत कुछ सालों में जकरबर्ग के लिए राह आसान नहीं रही। हाल ही में डेटा लीक विवाद ने जकरबर्ग के लिए कर्इ बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अाइए देखते हुए उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें।

2/8

जकरबर्ग ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ार्इ की है। कोडिंग में बचपर से इंटरेस्ट लेने वाले जकरबर्ग अपने काॅलज के कुछ दोस्तों के साथ ही फेसबुक की शुरुआत की थी।

3/8

आज के दौर में फेसबुक का जो चेहरा आपको नजर आता है वो अपने लाॅन्च के दिनों से काफी बदल गया है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आखिर फेसबुक अपने लाॅन्च के समय कैसा दिखता था।

4/8

लाॅन्च के एक माह के अंदर ही हार्वर्ड के आधे से अधिक विद्यार्थियों ने फेसबुक पर अपना अकाउंट बना लिया था। साल 2004 में ही जकरबर्ग ने अपने बिजनेस को संभालने के लिए काॅलेज छोड़ दिया था।

5/8

कैलिफोर्निया के पाॅलो अल्टो में एक छोटे से आॅफिस में फेसबुक की शुरुआत हुर्इ थी। मर्इ 2005 तक फेसबुक को करीब 100 करोड़ रुपए की फंडिंग मिल गर्इ थी। न्यू याॅर्क टाइम्स सबसे पहली बार जकरबर्ग पर खास स्टोरी की थी। आज दुनिया के हर कोने में मीडिया प्रमुखता से जकरबर्ग अौर फेसबुक की स्टोरी करता है।

6/8

फेसबुक के बढ़ने के साथ ही जकरबर्ग की संपत्ति भी उसी रफ्तार से बढ़ती गर्इ। साल 2008 में जकरबर्ग को फोर्ब्स के अरबपतियों की सूची में पहली बार स्थान मिला था। उस समय उनकी कुल संपत्ति करीब 1.5 अरब डाॅलर थी। 1125 अरबपतियों की लिस्ट में जकरबर्ग सबसे युवा अरबपति थे।

7/8

उसी साल फेसबुक ने उस कानूनी केस को जीत लिया जिसमें उनपर आरोप लगाया था कि फेसबुक का अाइडिया जकरबर्ग ने किसी आैर से चुराया है।

8/8

साल 2012 फेसबुके लिए कए आैर बड़ा साल साबित हुआ क्योंकि इसी साल फेसबुक को न्यू याॅर्क स्टाॅक एक्सचेंज में लिस्ट किया गया था। उस समय फेसबुक तकनीक के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा IPO लिस्टिंग था।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.