scriptनिसान के पूर्व मुखिया की जमानत हुई खारिज, अभी और करना होगा इंतजार | court rejects nisans former chief carlos ghosns bail | Patrika News

निसान के पूर्व मुखिया की जमानत हुई खारिज, अभी और करना होगा इंतजार

locationनई दिल्लीPublished: Jan 18, 2019 06:56:00 pm

Submitted by:

manish ranjan

टोक्यो की एक अदालत ने मंगलवार को निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन की जमानत अर्जी को खारिज कर दी है।

nissan

निसान के पूर्व मुखिया की जमानत हुई खारिज, अभी और करना होगा इंतजार

नई दिल्ली। टोक्यो की एक अदालत ने मंगलवार को निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन की जमानत अर्जी को खारिज कर दी है। अदालत ने घोसान पर नए आरोप लगने के बाद यह फैसला किया। इसी के साथ उनके सलाखों से बाहर आने की संभावना भी धूमिल हो गई है।


सुनवाई तक रहेंगे हिरासत में

इस फैसले के बाद घोसन को सुनवाई तक हिरासत में रहना पड़ सकता है। टोक्यो की जिला अदालत ने एक बयान में कहा कि ‘घोसन के वकीलों की ओर से दी गई जमानत अर्जी को आज खारिज कर दिया गया है।’


लगाए गए कई आरोप

अभियोजन पक्ष के वकीलों ने शुक्रवार को घोसन पर वित्तीय अनियमितता के दो नए आरोप लगाए थे। हालांकि, घोसन ने इन आरोपों को खारिज किया है। अदालत में पेश हुए घोसन ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों की निंदा करते हुए कहा, ‘उन्हें गलत तरीके से आरोपी ठहराया गया है और अनुचित तरीके से हिरासत में लिया गया है।’

(ये कॉफी भाषा से ली गई है।)

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business news in hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो