scriptआचार्य विद्यासागर जी महाराज के आगमन पर दुल्हन की तरह सजा शहर, 23 को आएंगे ललितपुर | preprations for arrival of acharya muni shree vidyasagar ji maharaj | Patrika News

आचार्य विद्यासागर जी महाराज के आगमन पर दुल्हन की तरह सजा शहर, 23 को आएंगे ललितपुर

locationललितपुरPublished: Nov 20, 2018 05:34:40 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

ललितपुर में 32 साल बाद जैन धर्म के आचार्य मुनि श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आगमन की तैयारी में पूरे शहर को दुल्हन जैसा सजाया गया

vidyasagar ji maharaj

आचार्य विद्यासागर जी महाराज के आगमन पर दुल्हन की तरह सजा शहर, 23 को आएंगे ललितपुर

ललितपुर. बुंदेलखंड के जनपद ललितपुर में 32 साल बाद जैन धर्म के आचार्य मुनि श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आगमन की तैयारी में पूरे शहर को दुल्हन जैसा सजाया गया। उनके दर्शन को आतुर सर्व समाज के श्रद्धालुओं के साथ-साथ जिला प्रशासन के अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता के साथ सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस महकमा भी मौजूद रहा। बता दें कि विद्यासागर जी महाराज को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय अतिथि सम्मान देने की घोषणा की है। वे 23 नवंबर को ललितपुर आएंगे।
आचार्य जी ने कही यह बात

थाना बार के स्थानीय कस्बे में आचार विद्यासागर जी का एक दिनी प्रवास हुआ। प्रवास के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा बना रहा मुनि श्री के आगमन के समय पुलिस प्रशासन द्वारा भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। आचार्य सीधे दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे, जहां पर उन्होंने एकत्रित हुए श्रद्धालुओं को अपना उद्बोधन दिया। आचार विद्यासागर जी ने कहा कि मनुष्य अपनी इच्छाओं में वशीभूत होकर अच्छे बुरे कर्मों में लिप्त रहता है, जिस कारण उसे इस संसार में बार-बार जन्म लेकर आना पड़ता है। जबकि मनुष्य को अपना जीवन सार्थक करने के लिए कुछ ऐसा प्रयत्न करना चाहिए, जिससे एक ही बार में इस संसार से पार हो जाए। उसे इस संसार सागर में बार-बार ना आना पड़े।
23 नवंबर को आएंगे ललितपुर

बता दें कि आचार्य जी 23 नबम्बर को ललितपुर आएंगे। 32 वर्षों बाद उनके आगमन पर स्थानीय नगर में छह दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आचार विद्यासागर जी के सानिध्य में किया जाएगा। पंचकल्याणक महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी एक दिन आ सकते हैं। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई मंत्रियों को न्योता दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो