scriptप्रेमी के साथ मिल कर पति को मारा, फिर दोनों ने कर ली आत्महत्या | First killed husband with the help of lover then committed suicide | Patrika News

प्रेमी के साथ मिल कर पति को मारा, फिर दोनों ने कर ली आत्महत्या

locationललितपुरPublished: Mar 15, 2019 09:51:25 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

प्रेमी ने जैसे ही प्रेमिका के पति को देखा उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
 

lalitpur

प्रेमी के साथ मिल कर पति को मारा, फिर दोनों ने कर ली आत्महत्या

ललितपुर. जिले में शुक्रवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले झांसी में अपने पति की हत्या की और इसके बाद प्रेमी के साथ ट्रेन से कटकर दोनों ने जान दे दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।
झांसी के युवक पुष्पेंद्र की शादी ललितपुर की एक लड़की से करीब एक महीने पहले हुई थी। 11 मार्च को लड़की से मिलने उसका प्रेमी मौसी का लड़का होने का बहाना बनाकर आया। इसके बाद पत्नी अपने पति से मध्य प्रदेश के ओरछा घूमने की जिद करने लगी।
पुलिस के मुताबिक 14 मार्च को सुनील पत्नी को मोटरसाइकिल से लेकर ओरछा गया। यहां लड़की का प्रेमी पहले से बैठा था। प्रेमी ने जैसे ही प्रेमिका के पति को देखा उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लड़की और उसका प्रेमी डर गया।
घटना के बाद दोनों इतने डरे गए कि शुक्रवार को ललितपुर तालबेहट के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। झांसी के डीआईजी सुभाष बघेल ने बताया कि युवक पुष्पेंद्र और युवती ने ललितपुर के कस्बा तालबेहट के निकट ट्रेन से कटकर जान दे दी है उनके पास से तमंचा बरामद हुआ है. छानबीन की जा रही है.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो