scriptतीन तलाक मुद्दा मुस्लिमों के लिए हितकारी: अजीत सिंह छावड़ा | bjp leader said teen talaq issue beneficial for muslims | Patrika News

तीन तलाक मुद्दा मुस्लिमों के लिए हितकारी: अजीत सिंह छावड़ा

locationललितपुरPublished: Jan 28, 2019 07:17:33 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छावड़ा ने भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी गठबंधन को देश के विकास में घातक बताया

lalitpur

तीन तलाक मुद्दा मुस्लिमों के लिए हितकारी: अजीत सिंह छावड़ा

ललितपुर. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छावड़ा ने भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी गठबंधन को देश के विकास में घातक बताया। उन्होंने कहा इससे न तो भाजपा रूकेगी और नहीं उनके मंसूबे पूरे होंगे। गठनबंधन में जितने नेता थे, सभी प्रधानमंत्री के दावेदार थे। अल्पसंख्यक हितों की रक्षा के लिए भाजपा शासन ने जो जनहितेशी कार्य किए उनसे लोगों में विश्वास बढ़ा है। तीन तलाक मुद्दा मुस्लिमों के लिए हितकारी रहा, जिससे मुस्लिम समाज सीधा भाजपा से जुड़ा।
गठबंधन से देश दलदल

क्षेत्रीय अध्यक्ष छावड़ा ललितपुर में स्थित मनोकामना गार्डन में भाजपा अल्पसंख्यक प्रबुद्ध महिला वर्ग केे सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि भाजपा ही ऐसा दल है, जहां नारी सम्मान है और संगठन में बराबरी का अधिकार देकर उनको सम्मान पूर्वक कार्य करने का मौका मिला है। प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसख्यक मोर्चा एवं प्रदेश प्रबुद्ध सम्मेलन प्रभारी अनिल जैन अंचल ने बुन्देलखण्ड के पिछडे जनपद ललितपुर से हुए इस सम्मेलन के शुभारम्भ में कहा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर होने वाले सम्मेलनों से भाजपा की स्थिति और मजबूत होगी और प्रबुद्ध महिलाए संगठन में आगे आकर भाजपा की नीतियों केा गति प्रदान करेंगी। कानपुर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष आंचल जैन ने शायराना अंदाज में कहा गठबंधन करके सारे दल देश को दलदल कर देंगे, जो भरा खजाना मोदी ने वो लूट के खाली कर देंगे।
देश के विकास के लिए भाजपा सरकार वरदान

प्रदेश के श्रमराज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि वंचित लेागों तक इसका लाभ मिले इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रयास करना है। उन्होंने देश एवं प्रदेश के विकास में भाजपा की सरकार को वरदान बताया। विधायक रामरतन कुशवाहा ने कांग्रेस के 65 वर्ष के कार्यकाल की तुलना भाजपा के मोदी शासन से करते हुए कहा आगामी 2019 चुनाव में भाजपा प्रचण्ड वहुमत से आएगी।
ये रहे मौजूद

सम्मेलन में मंचासीन पूर्व जिलाध्यक्ष हरीराम निरंजन, भाजपा महामंत्री बब्बूराजा बुन्देला, विस्तारक सचिन तिवारी,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजय जेैन साइकिल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण सेन, आदि उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो