scriptप्रियंका गांधी के रोड शो में एक महिला की मौत, नहीं गया किसी का ध्यान | Woman died in Priyanka gandhi road show | Patrika News

प्रियंका गांधी के रोड शो में एक महिला की मौत, नहीं गया किसी का ध्यान

locationलखीमपुर खेरीPublished: Apr 28, 2019 09:54:09 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

जाम के चलते अस्पताल नहीं पहुंच सकी एम्बुलेंस, घर जाते समय हुआ था हृदयाघात

Priyanka road show

Priyanka road show

लखीमपुर. प्रियंका गांधी का रोड शो सफल तो रहा, पर उसमें एक दाग भी लग गया। यह दाग एक महिला की मौत के रूप में लगा। रोड शो के चलते लगे जाम के बीच हृदयाघात का शिकार बनी महिला को लेकर जा रही एम्बुलेंस आगे ही नहीं बढ़ पाई। जब तक जाम हटा, तब तक महिला की जान जा चुकी थी।
एंबुलेंस बजाती रह गई हॉर्न-

जानकारी के अनुसार, देहरा अजीतपुर निवासी रामकली अपनी बेटी के साथ धरमपुर से अपने गांव जा रही थीं। रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस महिला को लेकर अस्पताल के लिए चल तो दी, लेकिन जब मोहम्मदी पहुंची तो वहां चल रहे प्रियंका गांधी के रोड शो की वजह से जाम में फंस गई। नतीजन एम्बुलेंस सायरन देते हुए वहीं खड़ी रही। जब तक जाम खत्म हुआ तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि महिला काफी समय से बीमार चल रही थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो