scriptआधी रात को बहला-फसला कर दो युवतियों को ले गए साथ, फिर उनके साथ किया यह काम | two women kidnapped and raped in lakhimpur kheri | Patrika News

आधी रात को बहला-फसला कर दो युवतियों को ले गए साथ, फिर उनके साथ किया यह काम

locationलखीमपुर खेरीPublished: Jan 19, 2019 06:59:47 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

नपद खीरी में एक 16 साल की लड़की और एक विवाहिता का 16 दिसंबर को अपहरण हो गया था

kidnapping

आधी रात को बहला-फसला कर दो युवतियों को ले गए साथ, फिर उनके साथ किया यह काम

लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश में महिला सेफ्टी के लिए कितने ही कानून बनाए जाएं लेकिन उनके खिलाफ हो रहे अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहे। जनपद खीरी में एक 16 साल की लड़की और एक विवाहिता का 16 दिसंबर को अपहरण हो गया था। परिवार वालों के पुलिस कम्प्लेन करने पर करीब दो हफ्ते बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपहरण की गई युवतियों का आरोपियों ने बलात्कार किया है। आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार

धारा 164 के बयान दर्ज कराने के लिए छात्रा को अदालत में पेश किया गाय। छात्रा के बयान पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि खीरी पुलिस ने पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है जबकि नामजद आरोपी लगातार गांव में घुम रहे है और सुलह करने के लिए धमका रहे है। मामले में एक के एसआई अंसार अहमद रिजवी ने बताया कि आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो