scriptशहीदों को दी श्रद्धांजलि, लगातार 74 घंटे जागकर बनाई उनकी पेंटिंग | tribute given to pulwama attack martyrs by making their paintings | Patrika News

शहीदों को दी श्रद्धांजलि, लगातार 74 घंटे जागकर बनाई उनकी पेंटिंग

locationलखीमपुर खेरीPublished: Feb 20, 2019 12:59:35 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

अमन ने पुलवामा में शहीद हुुए जवानों को अपनी बनाई पेंटिंग से श्रद्धांजलि दी है

paintings

शहीदों को दी श्रद्धांजलि, लगातार 74 घंटे जागकर बनाई उनकी पेंटिंग

लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश के युवा कलाकार अमन सिंह गुलाटी की पेंटिंग्स के चर्चे देश और विदेश में हैं। उन्हें अमेरिकी संस्था ‘यू आर एफ’ से ‘सर’ की उपाधि से भी नवाजा गया है। अब अमन ने पुलवामा में शहीद हुुए जवानों को अपनी बनाई पेंटिंग से श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने हरतगंज जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर लगातार 74 घंटे जागकर सभी शहीदों की पेंटिंग तैयार की है। शहीदों का स्मृति चित्र बनाकर वे इस शहीदों के परिवार को सौपेंगे।
शहीद भगत सिंह पर विश्व में सबसे बड़ा पोर्ट्रेट बनाया

बता दें कि अमन सिंह गुलाटी के नाम पर पांच विश्व रिकार्ड हैं। अमन ने बताया कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया से फोटो निकाली। पेंटिंग को पूरा करने में काफी वक्त लगा। लगातार 74 घंटे जागकर पेंटिंग पूरी की गई। इससे पहले अमन सिंह गुलाटी ने 13 अगस्त, 2017 को विश्व की सबसे बड़ी 880 फीट की राखी बनायी थी। जबकि शहीद भगत सिंह पर विश्व में सबसे बड़ा पोर्ट्रेट भी बनाया। यही नहीं बल्कि 25 दिसंबर, 2017 को गुरू गोविंद सिंह का 1225 वर्ग फीट का पोर्ट्रेट भी अमन ने बनाया था।
अमन की अन्य उपलब्धियां

अमन ने राज्यपाल की पुस्तक चैरवति-चैरवति का फ्रंट पेज तैयार किया है। यह मुख पृष्ठ दुनिया की किसी भी किताब के सबसे बड़े मुख पृष्ठ के रिकार्ड में शामिल हुआ है। इसके लिए राज्यपाल ने भी अमन को सम्मानित किया था। 2 अक्टूबर को अमन ने गांधी जी की पेंटिंग बनाई थी, जिसके लिए उन्हें केन्या की राजधानी नैरोबी में चित्रकला के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों को हासिल करने के लिए ‘ग्लोबल सिख अवार्ड’ से भी नवाजा गया था
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो