यह था मामला- मितौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शुक्रवार की देर शाम एक किशोरी गन्ने के खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान गांव के दो व्यक्तियों इकबाल व लम्बू ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। युवती ने जब घर पहुंच कर घटना की जानकारी अपनी मां से बताई, तो परिवार मितौली थाना पहुंचा जहां उन दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई।
पुलिस ने किया मामला दर्ज- मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पुनीत यादव ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करवा दिया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो दोनों ही आरोपी बदमाश किस्म के व्यक्ति हैं। मामले पर थाना प्रभारी पुनीत सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपियों के घर दबिश दे रही है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।