scriptIPS पूनम ने कुर्सी संभालते ही लिया ऐसा फैसला, पूरे पुलिस महकमे में शुरू हो गए चर्चे, मचा हड़कंप | IPS Poonam action for ladies security in Lakhimpur Kheri | Patrika News

IPS पूनम ने कुर्सी संभालते ही लिया ऐसा फैसला, पूरे पुलिस महकमे में शुरू हो गए चर्चे, मचा हड़कंप

locationलखीमपुर खेरीPublished: Dec 06, 2018 10:07:11 pm

अब मनचलों की खैर नही, बसों में तैनात रहेगी सादी वर्दी में महिला आरक्षी…

IPS officer

IPS officer

लखीमपुर खीरी. अब मनचलों की खैर नहीं, क्योंकि यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल सादी वर्दी में बस में सफर करते समय मनचलों पर नजर रखेगी। साथ ही लड़कियों पर भद्दे-भद्दे कमेंट करने वालों पर भी शिकंजा कसेगी। खीरी जिले की कमान संभालने के बाद एसपी पूनम ने जिले से अपराध का ग्राफ घटाने का निश्चय करते हुए महिलाओं की सुरक्षा का भी जिम्मा उठाया है। उन्होंने जिले के सभी थानों में तैनात महिला अरक्षियों की ड्यूटी इस अभियान में लगाने के निर्देश दिए हैं।
एसपी ने शुरू किया अभियान

एसपी पूनम ने महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर नई पहल शुरू की है। इस अभियान के तहत रोडवेज बसों, प्राइवेट बस और जिन बस में पढ़ने जाने वाली छात्राएं सफर कर रही हों, उन बसों में सादी वर्दी में महिला आरक्षी मौजूद रहेंगी। एसपी ने इस अभियान के लिए हर थाने में दो-दो महिलाओं की तैनाती की है। यह सभी अपने अपने क्षेत्र में संचालित इस तरह की बसों में सफर कर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करेंगी।
शहर में ज्यादा रहेगी बसों में महिला आरक्षी

इस अभियान में महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाने के बाद शहर क्षेत्र में बसों पर इनकी ज्यादा तादाद रह सकेगी। इसका कारण यह है। कि महिला थाना और कोतवाली में इस समय महिला आरक्षी की संख्या ज्यादा है। साथ ही शहर में स्कूलों में प्राइवेट रोडवेज बसों का आवागमन भी अधिक है।
एसपी ने बनाई रणनीति

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने जिले में ऑपरेशन तस्दीक चलाने की रणनीति बनाई है। इसके अभियान के तहत झुग्गी-झोपड़ी खाली पड़े मकानों तथा अन्य स्थान जहां के लोग आबादी से कटे हुए रहते हैं। आबादी वाले को उनके बारे में कुछ पता नहीं होता। उनकी पहचान कराई जायेगी। उनकी पहचान के संबंधित सभी जानकारी एक रजिस्टर पर अंकित की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो