scriptतलाकशुदा महिला थी घर में अकेली, युवक ने किया दुराचार | Divorced woman raped in her home | Patrika News

तलाकशुदा महिला थी घर में अकेली, युवक ने किया दुराचार

locationलखीमपुर खेरीPublished: Jul 18, 2019 09:10:37 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा, आरोपी को हिरासत में लिया.

Rape

Rape

लखीमपुर-खीरी. पति से तलाक के बाद मायके में रह रही एक महिला ने गांव के एक युवक पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला की मां के समझाने पर पर पीड़िता शांत रही। चार दिन बाद ही घर में ही पीड़िता ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। उसके बाद परिवार वाले उसे थाने लेकर आए और पुलिस को दुराचार की तहरीर दी। पुलिस इस मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
यह था मामला-

निघासन क्षेत्र के एक गांव में दलित समाज के एक व्यक्ति ने बताया कि चार दिन पहले उसकी पत्नी की अचानक तबियत खराब हो गई थी। उसे लेकर वह निघासन के सरकारी अस्पताल आए थे। वहां पर एक दिन रुकने के बाद वह दूसरे दिन इलाज कराकर घर पहुंचे। घर में पहले से मौजूद उसकी 24 वर्षीय बेटी ने बताया कि जिस दिन वे सभी लोग इलाज के लिए गए थे। उस दिन वह आंगन में लेटी हुई थी। तभी रात में गांव का ही एक युवक आया और उसके साथ जबरन दुराचार किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वह चला गया।
मां ने कहा शांत रहने को-

युवती की मां ने उसे बदनामी का हवाला देते हुए शांत रहने को कहा। इसलिए वह शांत रही। गुरुवार को लड़की ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। आत्म हत्या की जानकारी होने पर युवती का पिता भी आ गया। दुराचार की जानकारी होते ही पिता उसे थाने लेकर पहुंचा। वहां पर उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। उधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो