scriptबीजेपी के विधायक को इस मामले में करना पड़ा कोर्ट में सरेंडर, चस्पा हुआ था कुर्की का आदेश | BJP MLA surrendered in court in this case, Know all | Patrika News

बीजेपी के विधायक को इस मामले में करना पड़ा कोर्ट में सरेंडर, चस्पा हुआ था कुर्की का आदेश

locationकुशीनगरPublished: Apr 12, 2019 01:18:21 am

UP BJP

lucknow

bjp

भारतीय जनता पार्टी के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी के घर पर कुर्की का आदेश चस्पा होने के बाद कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा। विधायक पर मारपीट का एक पुराना मामला लंबित था। बांसगांव एसीजेएम कोर्ट में वह लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर उनके खिलाफ कुर्की आदेश जारी हुआ था। जटाशंकर त्रिपाठी कुशीनगर के खड्डा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर विधायक चुने गए हैं। गुरुवार को सरेंडर करने के बाद 20 हजार के बांड व निजी मुचलका पर उनको जमानत दी गई।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर के रहने वाले जटाशंकर त्रिपाठी भिटौली काॅलेज के छात्र रहे हैं। 1989 में हुए छात्रसंघ चुनाव के दौरान भिटौली में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम आदि हुआ था जिसमें पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामला बांसगांव एससीजेएम कोर्ट में लंबित था। केस में जटाशंकर त्रिपाठी लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। बीते 18 मार्च को कोर्ट के निर्देश पर बांसगांव क्षेत्र के रहने वाले जटाशंकर त्रिपाठी के पैतृृृक आवास पर पुलिस ने कुर्की आदेश चस्पा किया था।
गुरुवार को विधायक त्रिपाठी कोर्ट में हाजिर हुए। एसीजेएम प्रकाश चंद्र शुक्ल ने विधायक को निजी मुचलके और 20 हजार के बांड पर जमानत दे दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो