scriptशादी के तीन महीने बाद ही विवाहिता झूल गई फांसी के फंदे पर | Woman committed suicide in kota | Patrika News

शादी के तीन महीने बाद ही विवाहिता झूल गई फांसी के फंदे पर

locationकोटाPublished: Aug 26, 2017 11:57:00 pm

Submitted by:

​Zuber Khan

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।महिला की साढ़े तीन माह पहले ही शादी हुई थी।

crime

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची और विवाहिता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की साढ़े तीन माह पहले ही शादी हुई थी।
थानाधिकारी श्रीचंद सिंह ने बताया कि बालिता रोड कुन्हाड़ी स्थित मडिया बस्ती निवासी राधिका उर्फ तन्नू प्रजापत (20) ने घर पर ही फंदा लगा लिया। जिस यह समय घटना हुई उस समय उसका पति बलवीर मजदूरी करने गया हुआ था। घर पर उसकी वृद्ध दादी व सास थी। दोपहर बाद जब बलवीर घर आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। इस पर उसने अपने परिचितों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उप अधीक्षक शिव गोदारा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव उतारा और एमबीएस लेकर गए।
यह भी पढ़ें

पत्नी का जवाब सुन पति के पैरों तले खिसक गई जमीन…


 

उप निरीक्षक राम प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी अनंतपुरा से आ गए थे। उन्होंने बताया कि राधिका की शादी 4 मई को ही तालेड़ा में सम्मेलन में हुई थी। परिवार में किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं था। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट नहीं दी। लेकिन शादी को ७ साल से कम समय होने से एसडीएम की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को शव सौंप दिया। खुदकुशी का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

सेना से मिला सिलेंडर खाली कर रहा था कबाड़ी,हॉस्टलों में नहीं थे बचाव के कोई इंतजाम




शादी के साढ़े तीन महीने बाद ही महिला के आत्महत्या करने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपड़ोस में दिनभर घटना को लेकर चर्चा का दौर रहा। हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि आखिर ऐसा क्या हो गया था जो महिला को आत्महत्या करनी पड़ी। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो