script

प्रदेश के कॉलेजों में जल्द होगी एक हजार व्याख्याताओं की भर्ती

locationकोटाPublished: Aug 16, 2019 10:18:47 pm

Submitted by:

Rajesh Tripathi

बंटवारे के बने कॉलेजों का भी होगा परीक्षण, उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी से बातचीत
 

kota news

प्रदेश के कॉलेजों में जल्द होगी एक हजार व्याख्याताओं की भर्ती

कोटा. प्रदेश के राजकीय कॉलेजों में 50 प्रतिशत शैक्षिक व अशैक्षणिक पद खाली चल रहे है। राज्य सरकार के स्तर पर ये पद जल्द भरे जाएंगे। सरकार एक हजार व्याख्याताओं की भर्ती करने जा रही है। विवि में खाली पड़े रिक्त पदों को भी यूजीसी की गाइड लाइन के अनुसार भरेंगे। इसमें आरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
यह बात उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शुक्रवार को कोटा प्रवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही। भाटी ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पहले बजट घोषणा में प्रदेश में उपखण्ड स्तर 48 राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है। इनमें 10 बालिका कॉलेज भी शामिल है। उन्हें इसी सत्र से चालू कर दिया है। वहां संसाधन व शिक्षक भी नियुक्त कर दिए है। कॉलेजों वार्षिक गतिविधियों के लिए कलेण्डर भी जारी कर दिया है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय कोटा, दौसा व अन्य कई कॉलेजों का बंटवारा कर दिया था। छात्र हितों व स्थानीय प्रतिनिधियों की मांग के अनुसार उनका परीक्षण करवाकर अग्रिम निर्णय करेंगे।
कॉलेजों में चलेगा अर्जुन दृष्टि कार्यक्रम

मंत्री ने कहा कि कॉलेजों में शिक्षा के साथ खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए अर्जुन दृष्टि कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिस जिले में जो खेल पसंद किए जाते है। उसीके अनुसार कार्य योजना बनाई है। यह भी जल्द लागू होगी। स्कूलों की तर्ज पर कॉलेजों में हाउजी प्रतियोगिताएं भी होंगी।
कॉलेजों को बनाए रेस सेंटर

प्रदेश के कई कॉलेजों में शिक्षक, स्टाफ, संसाधन की कमी को देखते हुए कॉलेजों के रेस सेंटर बनाए गए है। इसमें जिस कॉलेज में ज्यादा संसाधन, शिक्षक व स्टाफ है, उन्हें दूसरे कॉलेजों में जहां कमी है, वहां अस्थायी तौर पर लगा सकेंगे। जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए है। उसे शक्तियां भी दी गई। कॉलेजों को 2 साल के लिए 2 लाख का ऋण दिया है। बाद में वे संबंधित कॉलेज में वापस जमा करवा सकेंगे। छात्र विकास व राजकोष की राशि खर्च करने की लिमिट भी दुगुनी कर दी गई। अब कॉलेज स्तर पर प्रिंसिपल व कमिश्नर उन शक्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विवि में महात्मा गांधी शोध पीठ खुलेगी

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के कोटा विवि समेत अन्य विवि में महात्मा गांधी शोध पीठ भी खोली जाएगी। सरकार इस पर विचार कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो