scriptशहर के मुक्तिधामों व कब्रिस्तानों की सुधरेगी दशा | mukti dham conditions will impove by approved budget | Patrika News

शहर के मुक्तिधामों व कब्रिस्तानों की सुधरेगी दशा

locationकोटाPublished: Mar 29, 2018 09:18:48 pm

Submitted by:

​Zuber Khan

नगर निगम की ओर से मुक्तिधामों और कब्रिस्तानों की दशा सुधारी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 50 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।

kota muktidham

kota muktidham

कोटा . नगर निगम की ओर से मुक्तिधामों और कब्रिस्तानों की दशा सुधारी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 50 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। जीर्णोद्धार कार्य अगले माह से शुरू हो जाएंगे, इन्हें 31 अगस्त तक पूरा किया जाना है। नगर निगम में निर्माण समय पर पूरा कराने तथा टेण्डर प्रक्रिया के लिए अभियंताओं की कमेटियों का गठन भी कर दिया गया है।
Read more:पत्रिका की खबर का असर: अब आईएल में बेखोफ घूमेंगे मोर, राष्ट्रीय पक्षी की सुरक्षा में तैनात होंगे गार्ड

दरअसल राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के मुक्तिधामों और कब्रिस्तानों के विकास कार्यों के लिए 55 करोड़ रुपए का विशेष बजट आवंटित किया गया है। इसके तहत दाह संस्कार स्थल पर टीनशेड, बैठने के लिए बैंच, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय व स्नानाघर, पौधारोपण, रोशनी की व्यवस्था, पाथ-वे, फेंसिंग, बाउण्ड्रीवॉल व रखरखाव के आदि कार्य कराए जाएंगे
Read more:OMG: कोटा के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों को दिया जा रहा खतरनाक रेडिएशन, एक हजार लोगों की जान खतरे में

पत्रिका ने चलाया था अभियान
शहर के मुक्तिधामों और कब्रिस्तानों की दुर्दशा को लेकर पिछले दिनों ‘राजस्थान पत्रिकाÓ ने अभियान चलाया था। इसके बाद शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों ने श्रमदान भी किया था। अभियान के चलते सांसद ओम बिरला समेत सभी विधायकों, महापौर, उप महापौर ने ख्ुाद श्रमदान करके सरकार से इसके लिए विशेष बजट आवंटित करने के लिए पत्र लिखे थे।
यह भी पढ़ें
लहसुन की आंच से फिर सुलगे किसानों के अरमान, दाम में भारी गिरावट, लागत निकालने में आ गया पसीना


प्रदेश के निकायों को देय राशि

नगर निगम 3.50 करोड़

नगर परिषद 13.60 करोड़

नगर पालिका 37.50 करोड़

यह भी पढ़ें
एके-47 और 3000 हाईटेक ऑटोमेटिक गन से लैस हुई कोटा पुलिस, अब नहीं बच पाएंगे खूंखार अपराधी


बजट मिला है, मुक्तिधामों और श्मशानों पर जरूरत के हिसाब से काम कराए जाएंगे। महेश विजय, महापौर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो