scriptकांग्रेस में भगदड़, इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं | Lok Sabha Elections, Kota-Bundi Parliamentary Constituency, BJP News | Patrika News
कोटा

कांग्रेस में भगदड़, इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं

कांग्रेस को झटका, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव समेत कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

कोटाMar 28, 2024 / 11:10 am

Ranjeet singh solanki

कांग्रेस में भगदड़, इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं

कांग्रेस में भगदड़, इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं

कोटा. लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस को बुधवार को झटका लगा। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू की अगुवाई में कोटा उत्तर के दो पार्षदों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस की ओर से एनवक्त पर रूठे पदाधिकारियों की मान मनोव्वल का दौर चलता रहा, लेकिन वह नहीं माने। प्रहलाद गुंजल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे कांग्रेस में चिंताएं बढ़ गई है। कांग्रेस नेता अब लोकसभा चुनाव में टूटन को नफे-नुकसान के तराजू में तौल रहे हैं। उधर कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। जिसमें एक महिला नैत्री का नाम भी चर्चाओं में है। इन नेताओं की भाजपा में एन्ट्री उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के एक दिग्गज नेता के जरिये होने की संभावना है। वह नेता आगरा के भाजपा के दिग्गज नेता है।
लाडपुरा विधायक कल्पना देवी की मौजूदगी में गोविन्द नगर सामुदायिक भवन में लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के होली मिलन समारोह में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान मंच पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
ये शामिल हुए

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू, पार्षद दीपक बंसीवाल, पार्षद फतेह बहादुर सिंह, सोनम धवन, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव कंवर सिंह चौधरी, युवा कांग्रेस नेता बजरंग जैसवाल, दीपक यादव, अंकित प्रजापति, संदीप ऐरवाल, अन्नू नागर, राकेश खटीक, रजनीश खटीक, सतीश सिंह, टिन्नू चौहान, राकेश नागर, चेतन सुमन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

पूर्व मंत्री बिफरे, जाओ तो ….
एक पूर्व मंत्री होली पर कोटा और उनको कार से उतरे ही कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता नजर आए। पदाधिकारी ने हाथ जोड़कर पूर्व मंत्री का अभिवादन किया ही था कि वह उन पर बिफर पड़े। बोले जिसको जहां जाना है वह चले जाए, हमारे यहां क्यों आते हो। इशारों में कड़ी आपत्ति जताई।

Home / Kota / कांग्रेस में भगदड़, इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो