scriptथ्री डी एनिमेशन से लेकर फिल्मों व डेली सोप में कृष्ण बने फेवरेट… | Krishna Janmashtami 2019 favorite in 3D animation films and daily soap | Patrika News

थ्री डी एनिमेशन से लेकर फिल्मों व डेली सोप में कृष्ण बने फेवरेट…

locationकोटाPublished: Aug 24, 2019 05:23:42 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

Janmashtami Special: कृष्ण बने मोटिवेशन गुरु हजारों साल पुराने उनके सिद्धांत जीवन में आज भी खरे उतरते हैं।
 

थ्री डी एनिमेशन से लेकर फिल्मों व डेली सोप में कृष्ण बने फेवरेट...

थ्री डी एनिमेशन से लेकर फिल्मों व डेली सोप में कृष्ण बने फेवरेट…

कोटा . कृष्ण हमारे जीवन का हिस्सा हैं, कृष्ण हमें मजबूती देते हैं, कृष्ण ने हमें कर्म करना सिखाया है है। यही वजह है कि हजारों साल पुराने उनके सिद्धांत आज भी जीवन में खरे उतरते हैं। मैनेजमेंट व मोटिवेशन गुरु के रूप में कृष्ण के रूपों में इतनी ज्यादा विभिन्नता है कि बच्चों से लेकर युवा को बांधे रखते हैं। कृष्ण का हर रूप आकर्षित करता है, चाहे बालरूप हो या कान्हा का रास हो या रणभूमि में कृष्ण की प्रेरणा, या द्वारकाधीश का वैभव , सभी रूप लोगों को मोहित करते हैं।
चंबल तट पर नंद ग्राम में विराजे देश दुनिया के प्रथम पीठ भगवान मथुरा धीश,आज भी उमड़ती हैं आस्था

महाभारत सीरियल पहले भी जितने लोकप्रिय रहे, आज भी उतने ही हैं, क्योंकि महा भारत का प्रमुख केन्द्र कृष्ण ही हैं। कई फिल्में बनी, जो लोगों में लोकप्रिय रहीं। अब कृष्ण, बच्चों के एनिमेशन वल्र्ड में उतर आए हैं। बच्चों के बीच छोटा भीम लोकप्रिय हो चुका है। कान्हा आज भी लोकप्रिय नाम नन्हें बच्चों में आज भी कान्हा का नाम लोकप्रिय है अन्य नामों की अपेक्षा छोटे बच्चों में कान्हा नाम ज्यादा चलन में है, जो उन्हें पसंद भी आता है।
वाइड नोलेज

कृष्ण ने हमेशा ज्ञान के विस्तार पर जोर दिया। ये ज्ञान हमेशा आगे ले जाता है। अक्सर लोग इस सोच में रहते हैं कि उन्हें तमाम जानकारियां हैं, लेकिन एेसा नही है। हर उम्र में कुछ ना कुछ सी खना चाहिए। गो अहेड महाभारत युद्ध में पांडवों को आगे बढऩे के लिए कृष्ण ने ही मोटिवेट किया। युद्ध के दौरान भीष्म पितामह व गुरू द्रोणाचार्य को सामने खड़ा देख अर्जुन सोच में पड़ गए। तब कृष्ण ने उन्हें पीछे हटने की बजाय कर्मपथ पर आगे बढ़ते हुए कर्तव्यपालन की याद दिलाई।
इंटरनेट, सोशल साइट्स बना कृष्ण के सिद्धांतों का जरिया आ भासी मीडिया (फेसबुक) में कृष्ण के प्रेम को इंटरनेट ने अपना लिया है। सोशल मीडिया का 90 प्रतिशत स्पेस प्रेम से रंगा हुआ है। कृष्ण की छेड़खानी से लेकर महाभारत युद्ध के दृश्यों को आधुनिक प्रेमी- प्रेमिका अपने तरीके से प्रासंगिक बनकार उद्धरित करते हैं। कृष्ण की विशेषताएं उनके साहस, उत्साह, प्रेरणा के अलावा व प्रेम के लिए भी लोकप्रिय है। आज के तनावपूर्ण जीवन में कृष्ण के प्रेम में हमें सुकून की प्राप्ति होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो