scriptशुक्र का वृष से मिथुन राशि मे प्रवेश आज, कलाकारों, फिल्मकारों को मिलेगा शुभ संदेश…बदलेंगे सितारे | kota news venus will do after midnight on entering gemin | Patrika News

शुक्र का वृष से मिथुन राशि मे प्रवेश आज, कलाकारों, फिल्मकारों को मिलेगा शुभ संदेश…बदलेंगे सितारे

locationकोटाPublished: Jun 28, 2019 09:05:10 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

astrology news रात12:33 बजे शुक्र का मिथुन राशि मे प्रवेश

kota news venus will do after midnight on entering gemin

शुक्र का वृष से मिथुन राशि मे प्रवेश आज, कलाकारों, फिल्मकारों को मिलेगा शुभ संदेश…बदलेंगे सितारे

कोटा. नौ ग्रहों में से एक शुक्र वृष और तुला राशि का स्वामी है। जो आज की रात्रि से शुक्र राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का मिथुन राशि में गोचर प्रत्येक राशियों को प्रभावित करेगा। आज की रात12:33 बजे शुक्र का मिथुन राशि मे प्रवेश होगा तथा 23 जुलाई तक वह इस राशि में गोचर करेगा।
कोचिंग सिटी में होगा चमत्कार, डेढ़ लाख बच्चे बैठेंगे 282 बाल वाहिनी में ..

ज्योतिषाचार्य अमित जैन के अनुसार शुक्र प्रेम , वैभव तथा प्रसिद्धि प्रदान करने वाला ग्रह है। पत्रकारिता (Journalism) लेखन (writing ) तथा फिल्‍म (film) में सफलता के लिए शुक्र का मजबूत रहना बहुत आवश्यक है।अब 17 जुलाई July तक इन दोनों ग्रहों का मिथुन राशि raashi में योग बना रहेगा। इसके बाद सूर्य कर्क राशि में चला जाएगा। शुक्र 23 जुलाई तक मिथुन राशि में रहेगा।
सूखे और गरीबी की दीवार को लाँघ कर जोधा बनेगा अब डॉक्टर…पढ़िए गुदड़ी के लाल ने कैसे हासिल किया ये मुकाम

क्या कहते है सितारे stars


मेष : पारिवारिक स्थितियों में सुधार कार्य क्षेत्र बढेगा। अधिक मेहनत करना होगी।
वृष संतान से सुख ,अटके कार्यों में गति मिलेगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा।
मिथुन सभी कार्यों के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। निवेश से बचेंगे तो अच्छा रहेगा।।
कर्क वैवाहिक जीवन married life में परेशानियां बढ़ा सकता है। जीवन साथी से वाद-विवाद हो सकते हैं।
सिंह न्यायालयीन कार्यों में सफलता मिल सकती है।
कन्या- धन का आगमन होगा।रुके कार्य पूर्ण होंगे।स्किन की समस्या आ सकती है।
तुला– धन का आगमन लेकिन उसी अनुपात में व्यय भी होगा।ससुराल से लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक– भूमि या मकान में धन का निवेश होगा।रुके कार्य पूर्ण होंगे।उदर विकार से दैहिक कष्ट हो सकता है।
धनु- धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा।संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी।राजनीतिज्ञों को लाभ मिलेगा।
मकर– व्यवसाय में उतार चढ़ाव के बावजूद प्रगति के मार्ग बनेंगे।छात्रों को सफलता मिलेगी।धन का आगमन होगा।
. कुंभ– धन का व्यय होगा।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।संतान की उन्नति से खुश रहेंगे।
मीन- धन का आगमन होगा।छात्रों को लाभ मिलेगा।जमीन या वाहन का लाभ हो सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो