scriptहाड़ौती में मुख्यमंत्री के घर से शुरू होगी गौरव यात्रा…पढि़ए पूरा कार्यक्रम | Gaurav Yatra Schedule in Hadoti region | Patrika News

हाड़ौती में मुख्यमंत्री के घर से शुरू होगी गौरव यात्रा…पढि़ए पूरा कार्यक्रम

locationकोटाPublished: Sep 12, 2018 10:12:58 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

संभाग में 14 से 17 सितम्बर तक रहेगी, विधायकों की खींचतान से यात्रा के रूट में आंशिक बदलाव की संभावना

kota news

हाड़ौती में मुख्यमंत्री के घर से शुरू होगी गौरव यात्रा…पढि़ए पूरा कार्यक्रम

कोटा, जयपुर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा 14 सितम्बर से कोटा संभाग में आएगी। हाड़ौती में चार दिवसीय यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री के घर यानी झालावाड़ जिले से होगी। यह यात्रा करीब 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में यह यात्रा जाएगी। 12 स्थानों पर आमसभाएं होंगी और 14 स्थानों पर स्वागत होंगे। पार्टी हाईकमान के तमाम प्रयासों के बाद भी कोटा में मुख्यमंत्री की सभा के स्थल को लेकर एकराय नहीं हो पाई। यात्रा के दौरान कोटा में मुख्यमंत्री की कोई सभा नहीं होगी। हालांकि यात्रा के रूट में आंशिक बदलाव होने की संभावना है।
छात्र संघ चुनाव नतीजे :छात्र संघ के दंगल में एबीवीपी का मगंल…

यात्रा संभाग के बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ जिले में जाएंगी। झालावाड़ मुख्यमंत्री का निर्वाचन जिला भी है। यात्रा की शुरुआत डग विधानसभा क्षेत्र के क्यासरा महादेव मंदिर में दर्शन के साथ होगी। पहली सभा भी डग में ही होगी। यात्रा की समाप्ति 17 सितम्बर को हिंडोली में आमसभा के साथ होगी। तैयारियों को लेकर दो दिन से आधा दर्जन मंत्री संभाग में डेरा डाले हुए हैं। गौरव यात्रा का सफर हेलीकॉप्टर से तय होगा।
ऐसे पहुंचेंगी यात्रा
14 सितम्बर को डग में सुबह 10.30 बजे क्यासरा महादेव के दर्शन कर मुख्यमंत्री यात्रा का श्रीगण्ेाश करेंगी। यहीं 11 बजे सभा होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से दोपहर एक बजे रामगंजमंडी पहुंचेंगी। यहां आमसभा को सम्बोधित करेगी। इसी दिन अकलेरा, मनोहरथाना के अरनिया, आमेठा, असनावर, रूपारेल तीन धार चौराह, झालरापाटन यात्रा पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम झालावाड़ में करेंगी। इस दिन की हेलीकाप्टर की यात्रा के साथ 59 किमी सड़क मार्ग से यात्रा का सफर तय होगा।
15 सितम्बर को झालावाड़ से यात्रा हेलीकाप्टर से शुरू होगी। इसी दिन सुबह 11 बजे यात्रा हेलीकाप्टर से छीपाबड़ौद पहुंचेंगी, यहां सभा होगी। इसके बाद अटरू में एक बजे सभा, समरानियां में तीन बजे सभा होगी। केलवाड़ा में 4.30 बजे, भंवरगढ में 5 बज़े, किशनगंज में 6 बजे स्वागत होगा। रात्रि विश्राम बारां में रहेगा। इसमें हेलीकाप्टर के अलावा 169 किमी यात्रा का मार्ग सड़क से तय होगा।
16 सितम्बर को यात्रा बारां से शुरू होगी। मांगरोल में सुबह 11 बजे सभा रखी गई है। इसके बाद एक बजे कोटा जिले कें पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में यात्रा का प्रवेश होगा। इटावा में रथ यात्रा होगी और फिर सभा रखी गई। बड़ोद में 2.30 बजे स्वागत,, सुल्तानपुर में 3 बजे स्वागत होगा। यहां से यात्रा सांगोद विधानसभा के आने वाले दीगोद में आमसभा होगी। दोपहर तीन बजे यात्रा को लाडपुरा में प्रवेश करेगी और ताथेड़ में स्वागत होगा। शाम 6 बजे कोटा में कोटा दक्षिण और कोटा उत्तर विधानसभा में स्वागत होगा और रात्रि विश्राम रहेगा।
हाड़ौती में सबकुछ बंद , चाय पानी को तरसे

7 सितम्बर को सुबह 10.30 बजे कोटा दक्षिण व कोटा उत्तर विधानसभा में यात्रा शुरू होगी। मुख्यमंत्री दो दिन कोटा में रहेंगी, लेकिन सभा नहीं होगी। यहां से हेलीकाप्टर से यात्रा केशवरापाटन सुबह 11 बजे पहुंचेगी। यहां सभा होगी। फिर बूंदी जाएंगी। यहां सभा होगी। यात्रा का समापन हिण्डोली में होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री जयपुर प्रस्थान कर जाएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो