scriptगणेशोत्सव के दौरान 3 साल की मासूम को छत पर बुलाकर किया था बलात्कार, कोर्ट ने सुनाई ये सजा… | court sentenced 20 year jail in rape with 3 year old child | Patrika News

गणेशोत्सव के दौरान 3 साल की मासूम को छत पर बुलाकर किया था बलात्कार, कोर्ट ने सुनाई ये सजा…

locationकोटाPublished: Apr 24, 2019 08:01:54 pm

Submitted by:

Rajesh Tripathi

सात माह में सुनाई सजा, 2 लाख का जुर्माना भी
 

kota news

गणेशोत्सव के दौरान 3 साल की मासूम को छत पर बुलाकर किया था बलात्कार, कोर्ट ने सुनाई ये सजा…

कोटा. करीब सात माह पूर्व साढ़े तीन वर्ष की बालिका से बलात्कार के मामले में पोक्सो न्यायालय ने बुधवार को आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास व 2,10,000 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।
विशिष्ट लोक अभियोजक रितेश मेवाड़ा ने बताया कि 19 सितंबर 2018 को दादाबाड़ी पुलिस थाने में पीडि़ता की मां ने रिपोर्ट दी थी। उसने बताया कि उसका पति और वह एक बीड़ी बनाने वाली कंपनी में मजदूरी करते है। 18 सितंबर 2018 को पति मजदूरी के लिए कोटा से बाहर गया हुआ था। उडिय़ा बस्ती में गणेश स्थापना की गई थी। जहां उसकी बच्ची भी खेल रही थी। उसी समय उडिय़ा बस्ती निवासी अजय राय बंगाली (28) बच्ची को पकड़कर अपने मकान की छत पर ले गया। जहां उसने बालिका से अश्लील हरकतें की। बालिका की रोने की आवाज सुनकर जब वह छत पर गई तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल व बयान के बाद बालिका से बलात्कार की पुष्टि हुई। पुलिस ने जांच कर न्यायालय में चालान पेश किया। पोक्सो न्यायालय क्रम-1 ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी। न्यायालय में 13 गवाहों के बयान लेखबद्ध किए गए। बुधवार को न्यायालय ने आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास व 2,10,000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। आरोपी घटना के बाद से ही जेल में है।
—————————–READ MORE——————————

अस्पताल में वृद्धा के कानों के टॉप्स उड़ाए

इटावा. सामुदायिक चिकित्सालय में मंगलवार को उपचार कराने आई वृद्धा को झांसा देकर उसके कानों के सोने के टॉप्स लेकर फरार हुई महिला का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे देखे और उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस में सौंपी गई रिपोर्ट के मुताबिक बंजारी गांव निवासी 60 वर्षीय द्रोपदी बाई बीमार होने पर इटावा अस्पताल में उपचार कराने आई थी। चिकित्सक को दिखाने के बाद परामर्श के अनुसार महिला जांच कराने गई तो वहां बाहर मौजूद अज्ञात महिला ने उसे बातों में उलझाया। उससे कहा कि जांच के दौरान गहनों को खोलकर जाना पड़ता है। उसके बाद उसने कानों में पहने हुए सोने के टॉप्स खुलवा लिए। जब वृद्ध महिला जांच कराकर वापस आई तो उसने उस महिला की तलाश की। नहीं मिलने पर आस पास खड़े लोगों को बताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। इटावा थाना प्रभारी आंनद यादव ने बताया कि आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि अस्पताल में 5-6 माह पूर्व भी डूंगरली निवासी प्रसूता का एक अज्ञात महिला ने मंगलसूत्र खुलवा लिया था। वारदात का खुलासा आज तकनहीं हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो