script

झालरापाटन में उल्टा पड़ा दांव…अपनों ने ही लगाए मानवेंद्र गो बैक के नारे

locationकोटाPublished: Nov 18, 2018 08:04:21 am

Submitted by:

shailendra tiwari

कार्यकर्ताओं में नाराजगी, पुतले जलाए, मानवेंद्र सिंह वापस जाओ के नारे लगाते हुए पम्पलेट लगा कर व पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
 
 
 

kota news

झालरापाटन में उल्टा पड़ा दांव…अपनो ने ही लगाए मानवेंद्र गो बैक के नारे

झालरापाटन में मुख्यमंत्री के सामने होंगे मानवेन्द्र सिंह
24 अक्टूबर को झालावाड़ में राहुल गांधी की सभा में आए थे

झालावाड़. राज्य की सर्वाधिक चर्चित सीटों में शामिल झालरापाटन से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने कांगे्रस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र और शिव से विधायक मानवेंद्र सिंह को उतारा है। गौरतलब है कि मानवेंद्र सिंह कुछ दिनों पहले ही भाजपा छोड़कर कांगे्रस में शामिल हुए हैं। मानवेंद्र ने 24 अक्टूबर को झालावाड़ में हुई राहुल गांधी की सभा में मंच साझा किया था। राहुल गांधी द्वारा मानवेंद्र सिंह का झालावाड़ लाने का शायद यही कारण था कि उन्हें मुख्यमंत्री वसुंधरा के खिलाफ उतारा जाएगा।
झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता करीब 35 हजार अल्पसंख्यक हैं। ब्राह्मण व दांगी समाज के 28 हजार, गुर्जर 23 हजार, राजपूत 17 हजार, एससी-एसटी करीब 45 हजार, धाकड़ 18 हजार, सौंधिया 18 हजार तथा राठौर समाज सहित अन्य जातियों के करीब 7 हजार मतदाता हैं।
कांग्रेस में ‘बगावत के सुर’…अब इस नेता ने राहुल गांधी पर कसा तंज

झालावाड़. कांग्रेस ने शिव विधायक व हाल ही भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए मानवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने प्रत्याशी घोषित करने पर झालावाड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। यहां कांग्रेस से सशक्त दावेदारी करने वाले शैलेंद्र यादव को कांग्रेस आलाकमान ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया। शनिवार को कांग्रेस की जारी हुई तीसरी लिस्ट में भाजपा के वरिष्ठ नेता जसंवत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह को नाम झालरापाटन से प्रत्याशी में आने की सूचना मिलते ही झालावाड़ में कांग्रेस कार्यकर्ता निर्भय सिंह सर्किल के निकट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हो गए व मानवेंद्र सिंह वापस जाओ के नारे लगाते हुए पम्पलेट लगा कर व पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर शैलेंद्र यादव अपने कार्यालय में बैठे रहे। उन्होंने इस बारे में कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अब क्या करें पार्टी का आदेश है, समर्थकों को समझा रहा हूं।

ट्रेंडिंग वीडियो