scriptलव, सेक्स और धोखा! गर्लफ्रेंड को छोड़ युवक ने की शादी, दूसरे दिन हो गया यह कांड…सबके उड़े तोते | Youth arrested in rape case after cheating on girlfriend | Patrika News
कोरबा

लव, सेक्स और धोखा! गर्लफ्रेंड को छोड़ युवक ने की शादी, दूसरे दिन हो गया यह कांड…सबके उड़े तोते

Love Affair: प्रेमिका के साथ लंबे समय तक करीब रहना और उसे छोड़ किसी और से शादी रचाना एक युवक को भारी पड़ गया।

कोरबाApr 28, 2024 / 04:26 pm

Khyati Parihar

crime news, love affair, police, korba news
CG Crime News: प्रेमिका के साथ लंबे समय तक करीब रहना और उसे छोड़ किसी और से शादी रचाना एक युवक को भारी पड़ गया। शादी के दूसरे ही दिन प्रेमिका ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि 24 साल के एक युवक का प्रेम संबंध दो-तीन साल तक एक युवती से चल रहा था। इस बीच युवक एक अन्य युवती के करीब आ गया। उससे भी एक साल तक बातचीत करता रहा। लेकिन उसने दूसरी को छोड़कर पहली प्रेमिका के साथ शादी रचा लिया। जैसे ही इस मामले की जानकारी प्रेमिका को हुई वह शिकायत लेकर थाना पहुंच गई। लड़की ने लड़के पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और किसी और के साथ ब्याह रचाने का आरोप रचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें

धमतरी के जंगल में खून से सनी मिली युवक की लाश, इस हाल में देख लोग रह गए दंग…जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि जिस दिन युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया उससे दो ही दिन पहले युवक ने शादी की थी। इससे पहले कि वह पारिवारिक जीवन शुरू करता नई समस्या में फंस गया। आरोपी युवक सिविल लाइन थानांतर्गत स्थित एक गांव में खेती-किसानी के कार्य से जुड़ा है। उसके जेल जाने से परिवार की प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई है। दुष्कर्म का एक अन्य मामला कटघोरा थाना क्षेत्र में भी दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Home / Korba / लव, सेक्स और धोखा! गर्लफ्रेंड को छोड़ युवक ने की शादी, दूसरे दिन हो गया यह कांड…सबके उड़े तोते

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो